Fake University List: साल 2014 से अब तक 12 फर्जी विश्वविद्यालय को किया गया बंद, देखें फेक यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट

Fake University List: साल 2014 से अब तक 12 फर्जी विश्वविद्यालय को किया गया बंद, देखें फेक यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट
अंतिम अपडेट: 2 घंटा पहले

यूजीसी (University Grants Commission) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय हैं, जिनकी संख्या आठ है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है, जहां चार विश्वविद्यालय फर्जी पाए गए हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने लोकसभा में जानकारी दी कि 2014 से अब तक देश भर में लगभग 12 फर्जी विश्वविद्यालयों को बंद किया जा चुका है। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की वेबसाइट पर 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची उपलब्ध है, और संबंधित राज्यों को इन विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया हैं।

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इन फर्जी संस्थानों को बंद करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, जो विश्वविद्यालय अपने नाम में "विश्वविद्यालय" शब्द का गलत तरीके से उपयोग कर रहे हैं, डिग्री प्रदान कर रहे हैं, और छात्रों को धोखा दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. सुकांत मजूमदार ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई का नतीजा यह रहा है कि 2014 के बाद से अब तक 12 फर्जी विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है, जिससे छात्रों को फर्जी शिक्षा संस्थानों से बचने में मदद मिल रही हैं।

फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट 

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने बताया कि सरकार ने कई फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं और इन संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं, जो अनधिकृत रूप से फर्जी डिग्री प्रदान कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, आम जनता, छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को जागरूक करने के लिए यूजीसी की वेबसाइट पर इन फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची अपलोड की गई हैं।

1. ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज , संत कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग, बीडीओ कार्यालय के पास, अलीपुर, दिल्ली-110036
2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज, दिल्ली
3. यूनाइटेड नेशन विश्वविद्यालय, दिल्ली
4. वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
5. ए.डी.आर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, ए.डी.आर हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली - 110008
6. भारतीय विज्ञान एवं इंजीनियरिंग संस्थान, नई दिल्ली
7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी , सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट इंडिया, रोजगार सेवा सदन, 672, संजय एन्क्लेव अपोजिट, जीटीके डिपो, दिल्ली-110033
8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (आध्यात्मिक विश्वविद्यालय), 351-352, फेज-1, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी, दिल्ली-110085
9. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
10. महामाया टेक्निकल प्राविधिक विश्वविद्यालय, पीओ महर्षि, नगर जिला, गौतमबुद्ध नगर, सेक्टर 110 के पीछे,
11. नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (ओपन विश्वविद्यालय), अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
12. भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 227105

Leave a comment
 

Latest News