SSC MTS Admit Card 2024: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा, सभी रीजन के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें यहाँ

SSC MTS Admit Card 2024: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा, सभी रीजन के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें यहाँ
Last Updated: 3 घंटा पहले

 

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी एमटीएस एवं हवलदार भर्ती परीक्षा के लिए सभी रीजन के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी रीजन के एडमिट कार्ड के लिंक इस पेज पर उपलब्ध हैं, जिन पर क्लिक करके आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार पदों के लिए भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। ये एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से SSC की क्षेत्रवार वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए इस पृष्ठ पर एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक प्रदान किया गया है, जिस पर क्लिक करके आप सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2024, यहाँ क्लिक करें डाउनलोड करने के लिए

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए, एसएससी ने अब तक 5 रीजनमध्य प्रदेश, सेंट्रल, वेस्टर्न, नॉर्थ वेस्टर्न एवं नॉर्थ ईस्ट रीजन के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। बाकी के रीजननॉर्दर्न, ईस्टर्न, साउदर्न और कर्नाटक के लिए एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। सभी रीजन के एडमिट कार्ड के लिए लिंक निम्नलिखित हैं:

SSC MTS MPR Admit Card 2024:

SSC MTS NWR Admit Card:

SSC MTS NER Admit Card 2024:

SSC MTS CR Admit Card:

SSC MTS WR Admit Card:

SSC MTS NR Admit Card 2024:

SSC MTS ER Admit Card 2024:

SSC MTS SR Admit Card 2024:

SSC MTS KKR Admit Card 2024:

एसएससी एमटीएस एग्जाम डेट्स जानें कब होगी परीक्षा

एसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा (पेपर 1) 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए, जब भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर जाएं, तो उन्हें अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति और एक मान्य पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

Leave a comment