Paris Paralympics 2024 Day 8: आठवें दिन भारत जीत सकता हैं 8 मेडल, इन खिलाड़ियों से है उम्मीद, देखें भारत का आज का शेड्यूल

Paris Paralympics 2024 Day 8: आठवें दिन भारत जीत सकता हैं 8 मेडल, इन खिलाड़ियों से है उम्मीद, देखें भारत का आज का शेड्यूल
Last Updated: 05 सितंबर 2024

पेरिस पैरालंपिक के आठवें दिन भारत के खाते में कुल 8 और मेडल आने की संभावना है. अब तक भारत के कुल 24 मेडल हो चुके हैं। इन पदकों में विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य शामिल हैं। भारतीय एथलीट्स पेरिस में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का अब तक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। सात दिनों के बाद भारत के खाते में कुल 24 मेडल आ चुके हैं, जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज शामिल हैं। मौजूदा समय में भारत मेडल टैली में 13वें स्थान पर है। आज यानी आठवें दिन भारत को 8 और मेडल मिलने की उम्मीद है, जिससे मेडल की संख्या 30 से अधिक हो सकती है।

आज जिन खेलों से मेडल की उम्मीद की जा रही है, उनमें प्रमुख रूप से एथलेटिक्स, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट और पैरा बैडमिंटन शामिल हैं। भारत के एथलीट्स ने अब तक कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आज भी देश के लिए पदक जीतकर लाएंगे। अगर ये उम्मीदें पूरी होती हैं, तो भारत की पोजिशन मेडल टैली में और बेहतर हो सकती हैं।

भारत ने अपना टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पैरा पॉवरलिफ्टिंग मेंस 65 किलोग्राम फाइनल में अशोक मैदान पर उतरेंगे और उनसे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स में मेंस शॉटपुट एफ35 के फाइनल में अरविंद भी हिस्सा लेंगे। अरविंद से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया हैं।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। छठे दिन तक ही भारत ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20 मेडल अपने नाम कर लिए थे। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे। अब सातवें दिन के अंत तक भारत की झोली में कुल 24 मेडल आ चुके हैं, जो कि देश के लिए एक नई उपलब्धि हैं।

भारत के आज के मुकाबले

1. शूटिंग

* सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल, मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन मुकाबला - समय दोपहर 1 बजे

* सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल, मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन SH1 फाइनल मुकाबला - समय दोपहर 3:15 बजे

2. तीरंदाजी

* पूजा और हरविंदर सिंह बनाम अमांडा जेनिंग्स और टेमन केंटन-स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (प्री क्वार्टरफाइनल) मुकाबला - दोपहर 1:50 बजे

3. जूडो

* कोकिला बनाम अकमारल नौटबेक (कजाखस्तान), महिलाओं का 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबला - समय दोपहर 1:30 बजे

* कपिल परमार बनाम मार्कोस ब्लैंको (वेनेजुएला), पुरुषों का 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबला - समय दोपहर 1:30 बजे

4. पैरा एथलेटिक्स

* सिमरन, महिला 100 मीटर – टी12 सेमीफाइनल मुकाबला - समय दोपहर 3:10 बजे

* सिमरन, महिलाओं की 100 मीटर – T12 फाइनल मुकाबला (यदि योग्य हैं) - समय रात 10:47 बजे

* अरविंद, पुरुषों के शॉट पुट – F35 फाइनल मुकाबला - समय रात 11:49 बजे

5. पावरलिफ्टिंग

* अशोक, पुरुषों का 65 किग्रा तक का फाइनल मुकाबला - समय रात 10:05 बजे

 

 

Leave a comment