IND vs NZ, 2nd Test: भारत की स्थिति गंभीर, लंच तक गंवाए 7 विकेट, न्यूजीलैंड से अब भी 152 रन पीछे

IND vs NZ, 2nd Test: भारत की स्थिति गंभीर, लंच तक गंवाए 7 विकेट, न्यूजीलैंड से अब भी 152 रन पीछे
Last Updated: 5 घंटा पहले

दूसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस हिसाब से टीम इंडिया अभी भी 152 रन से पीछे है।

IND vs NZ, 2nd Test, Lunch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह असफल रही है। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के लंच तक भारत के केवल 107 रन पर 7 विकेट गिरा दिए हैं। क्रीज़ पर वॉशिंगटन सुंदर (2) और रवींद्र जडेजा (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।

टीम को लगा दूसरा झटका

दूसरे दिन एक विकेट पर 24 रन के आगे खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। लेकिन टीम को 50 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल ने 72 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 गेंदों में 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

भारत को तीसरा झटका, विराट कोहली आउट

56 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा जब मिशेल सैंटनर ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। सैंटनर की फुल टॉस गेंद को कोहली ने मिस किया और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स पर लगी। कोहली एक रन बना सके। भारत को 70 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने यशस्वी को डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया।

भारत की आधी टीम लौट गई पवेलियन

83 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए और 18 रन पर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। भारत को 103 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन चार रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने।

कीवी स्पिनर्स ने भारतीय बैटिंग लाइन-अप पर कहर बरपाया। सैंटनर ने अब तक चार और ग्लेन फिलिप्स ने दो विकेट लिए हैं। टिम साउदी को एक विकेट मिला है। भारतीय टीम को अब जल्द से जल्द वापसी करनी होगी और अपनी पारी को संभालना होगा। अगर वे कीवी स्पिनर्स के सामने ढह गए तो उन्हें जीतने के लिए बहुत संघर्ष करना होगा।

Leave a comment