Paris Paralympics 2024: 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत को दिलाया तीसरा मेडल, जानें कौन हैं स्टार शूटर Manish Narwal? जो बनना चाहते थे फुटबॉलर

Paris Paralympics 2024: 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत को दिलाया तीसरा मेडल, जानें कौन हैं स्टार शूटर Manish Narwal? जो बनना चाहते थे फुटबॉलर
Last Updated: 01 सितंबर 2024

पैरा निशानेबाजी विश्व कप में भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH-1 श्रेणी में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीते। इसके अलावा, रुबीना फ्रांसिस ने महिला दस मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह, भारत की झोली में कुल तीन पदक आए।

Manish Narwal Paralympics Shooting: पेरिस पैरालंपिक 2024 के दूसरे दिन भारत ने अब तक चार पदक जीत लिए हैं। निशानेबाजी में मनीष नरवाल (Manish Narwal) ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक हासिल किया।

बता दें कि मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। अब पेरिस पैरालंपिक 2024 में शूटिंग के दौरान उन्होंने कुल 234.9 अंक बनाए, जबकि दक्षिण कोरिया के जों जोंगडू ने 237.4 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनीष नरवाल, जिन्होंने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना किया है, ने भारत को रजत पदक दिलाया। आइए जानते हैं मनीष की संघर्ष की कहानी।

 कौन हैं मनीष नरवाल?

जानकारी के अनुसार, मनीष नरवाल (Manish Narwal) का जन्म 17 अक्टूबर 2001 को बल्लभगढ़, हरियाणा में हुआ था। मनीष एक उभरते हुए भारतीय पैरालंपियन शूटिंग खिलाड़ी हैं, जो P4 (मिक्स्ड 50-मीटर पिस्टल SH1) श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते हैं। उनके दाहिने हाथ में जन्मजात विकृति थी, जिससे बचपन में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और शूटिंग में अपनी प्रतिभा को निखारते हुए दुनिया में एक खास पहचान बनाई।

 बचपन से बनना चाहते थे फुटबॉलर

मनीष को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का बड़ा शौक था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने इस खेल में आगे बढ़ने का सपना छोड़ दिया। इसके बजाय, उन्होंने शूटिंग के प्रति अपनी रुचि दिखाई और इसे अपने करियर के रूप में अपनाया।

Manish ने कई उपलब्धियां की हासिल

2016: मनीष ने अपने शूटिंग करियर की शुरुआत बल्लभगढ़ में की।

2018: चियोंगजू, दक्षिण कोरिया में Cheongju 2018 World Shooting Para Sport Championships में लगातार दो व्यक्तिगत और एक टीम कांस्य पदक जीते।

2019: ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते।

2020: टोक्यो पैरालंपिक्स में P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 इवेंट में स्वर्ण पदक जीते।

2021: पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 इवेंट में 218.2 अंक के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता।

मनीष का प्रशिक्षण राकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ है, और उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

 

 

Leave a comment