Paris Paralympics 2024: जैवलिन थ्रो इवेंट में अजीत सिंह और सुंदर सिंह ने किया कमाल, भारत ने जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल, जानिए...

Paris Paralympics 2024: जैवलिन थ्रो इवेंट में अजीत सिंह और सुंदर सिंह ने किया कमाल, भारत ने जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल, जानिए...
Last Updated: 04 सितंबर 2024

पेरिस पैरालंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो के एफ46 इवेंट में भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण आया है। अजीत सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इस शानदार प्रदर्शन से भारत की पदक तालिका में और इजाफा हुआ है, जिससे देश का गौरव बढ़ा हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस पैरालंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो के एफ46 इवेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। इस इवेंट का स्वर्ण पदक क्यूबा के वरोना गोंजालो ने जीता, जिन्होंने 66.14 मीटर का थ्रो फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत के दोनों एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करके इस इवेंट में दो मेडल दिलाए, जो भारतीय खेलों के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हैं।

जैवलिन थ्रो में तीन भारतीय खिलाडियों ने लिया था हिस्सा

जैवलिन थ्रो के एफ46 इवेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने मेडल जीते, जबकि रिंकू ने 61.58 मीटर का थ्रो किया और पांचवे स्थान पर रहे। यदि रिंकू थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करते, तो वे भी पोडियम पर आ सकते थे। यह भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि तीन भारतीय एथलीट फाइनल में पहुंचे और शानदार प्रदर्शन किया।

अजीत सिंह का दमदार प्रदर्शन

अजीत सिंह ने जैवलिन थ्रो के एफ46 इवेंट में अपनी शानदार मेहनत और धैर्य का प्रदर्शन किया। पहले तीन प्रयासों में उनके थ्रो क्रमशः 59.80 मीटर, 60.53 मीटर, और 62.33 मीटर थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि वे पदक की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। लेकिन पांचवे प्रयास में अजीत ने 65.62 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह थ्रो उनकी लगातार मेहनत और दबाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण हैं।

सुंदर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मैडल

सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवलिन थ्रो के एफ46 इवेंट में पहले प्रयास में 62.92 मीटर और दूसरे प्रयास में 61.75 मीटर का थ्रो करके अच्छी शुरुआत की। हालांकि, उनके अगले तीन थ्रो फाउल हो गए, लेकिन अंतिम थ्रो में उन्होंने 64.96 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता पाई। पेरिस पैरालंपिक 2024 की मेडल टैली में चीन पहले स्थान पर है, जिनके पास कुल 114 मेडल हैं, जिनमें से 52 गोल्ड हैं। ग्रेट ब्रिटेन 30 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर है, और अमेरिका 19 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत ने अब तक कुल 20 मेडल जीते हैं, जिसमें तीन गोल्ड शामिल हैं, और वह मेडल टैली में 18वें स्थान पर हैं।

 

Leave a comment