सपने में सेक्स करना कैसा होता है ? सपने में सेक्स करते देखना कैसा सपना है,जाने सपनो की दुनिया का यह अनोखा राज |

सपने में सेक्स करना कैसा होता है ? सपने में सेक्स करते देखना कैसा सपना है,जाने सपनो की दुनिया का यह अनोखा राज  |
Last Updated: 02 जून 2024

सपनों की दुनिया बहुत ही अजीब होती है। जब लोग सो जाते हैं, तो वे किसी अनजान दुनिया में चले जाते हैं, और हमें खुद भी नहीं पता चलता। सपनों की यह दुनिया कभी खूबसूरत होती है तो कभी भयानक। वास्तव में, सपने हमारी इस दुनिया और असल जिंदगी से अजीब होते हैं, और इनका हमारी जिंदगी से क्या संबंध है, इसे समझना कई बार कठिन हो जाता है। अक्सर, हम सपनों में ऐसे दृश्य देखते हैं जिन्हें बताना बहुत मुश्किल होता है। इन्हीं सपनों में से एक है किसी औरत के साथ सेक्स करना। यदि हम यह सपना किसी को बताएंगे तो सामने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से शर्म महसूस करेगा। तो आइए, जानते हैं इस लेख में सपनों में सेक्स करने का क्या मतलब होता है।

 

ऑफिस में बॉस के साथ सेक्स करना

अगर आप सपने में खुद को अपने बॉस या ऑफिस के किसी कर्मचारी के साथ सेक्स करते हुए देखते हैं, तो यह सपना आपके लिए प्रेरणा स्रोत हो सकता है और आप उनसे कुछ सीख सकते हैं।

 

पार्टनर के साथ सेक्स करना

अगर कोई सपने में अपने पति/पत्नी या प्रेमी के साथ सेक्स करता है, तो इसके दो अलग-अलग मतलब हो सकते हैं। या तो आपका रिश्ता काफी अच्छा है या फिर आपको अपने पार्टनर से वह सब नहीं मिल रहा जो आप चाहते हैं। सेक्सॉलजिस्ट कहते हैं कि ऐसा सपना आने पर पार्टनर से बात करके इसका कारण जानने की कोशिश करनी चाहिए।

 

पूर्व बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करना

अगर आप सपने में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करते हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपके पुराने साथी के साथ आपकी सेक्स लाइफ बहुत अच्छी थी। हो सकता है कि आप अपने नए साथी की तुलना पुराने साथी से ना कर रहे हों, लेकिन आपका अचेतन मन ऐसा करता है। अगर आप सिंगल हैं, तो इसका मतलब है कि आप सेक्स मिस कर रहे हैं।

 

सपने में किसी अजनबी के साथ सेक्स करना

अगर आप सपने में किसी अजनबी के साथ सेक्स करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको अपनी वास्तविक जिंदगी में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है और अपनी सेक्स लाइफ को सुधारने की भी आवश्यकता है। आपको अपने पार्टनर के सामने खुलकर अपने दिल की बात कहनी होगी।

 

पसंदीदा स्टार के साथ सेक्स करना

अगर आप सपने में अपने किसी पसंदीदा स्टार के साथ सेक्स करते हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि आप अपने पार्टनर में और भी बहुत कुछ तलाश रहे हैं। आप उस स्टार के लुक और सफलता को अपने पार्टनर की खूबियों के साथ तौलते हैं।

Leave a comment