Indian Coast Guard Day: हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस (Indian Coast Guard Day) मनाया जाता है। यह दिन उन बहादुर जवानों को समर्पित है जो भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर तटरक्षक बल की वीरता और समर्पण को सलाम किया जाता हैं।
भारतीय तटरक्षक बल समुद्र का प्रहरी
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) एक सशस्त्र बल है, जो देश की समुद्री सीमाओं और तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसकी स्थापना 1 फरवरी 1977 को की गई थी। वर्तमान में यह बल 150 से अधिक जहाजों और 100 से अधिक विमानों से सुसज्जित हैं।
भारतीय तटरक्षक दिवस का इतिहास
• स्थापना: भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी 1977 को समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए की गई थी।
• प्रथम महानिदेशक: एडमिरल वी.ए. कामथ थे।
• वर्तमान महानिदेशक: राकेश पाल, पीटीएम, टीएम।
• महत्व: समुद्री डकैती, तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और आपदाओं से निपटने में अहम भूमिका।
भारतीय तटरक्षक दिवस का उद्देश्य
• समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना।
• तटरक्षक बल के जवानों के योगदान को पहचान देना।
• युवाओं को इस सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना।
भारतीय तटरक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है?
• राष्ट्रीय समारोह: दिल्ली में भारतीय तटरक्षक बल मुख्यालय में भव्य आयोजन।
• पराड़े और प्रदर्शनी: तटरक्षक बल की क्षमता और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम।
• सम्मान समारोह: तटरक्षक बल के वीर जवानों को पुरस्कृत किया जाता हैं।
• जागरूकता अभियान: छात्रों और नागरिकों को समुद्री सुरक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाता हैं।
भारतीय तटरक्षक बल की भूमिका
• समुद्री सीमाओं की रक्षा।
• तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकना।
• आपदा प्रबंधन और राहत कार्य।पर्यावरण संरक्षण और समुद्री प्रदूषण नियंत्रण।
• मछुआरों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
2025 में भारतीय तटरक्षक दिवस की थीम
अभी तक 2025 की थीम घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह समुद्री सुरक्षा, तटीय रक्षा और आपदा प्रबंधन पर केंद्रित होगी।
भारतीय तटरक्षक बल पर 10 महत्वपूर्ण तथ्य
• ICG की स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी।
• इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं।
• यह बल 7,500 किमी लंबी भारतीय समुद्री सीमा की रक्षा करता हैं।
• ICG के पास 150+ जहाज और 70+ विमान हैं।
• यह समुद्री कानूनों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
• तटरक्षक बल समुद्री दुर्घटनाओं में बचाव कार्य करता हैं।
• यह भारतीय नौसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करता हैं।यह समुद्री प्रदूषण और तेल रिसाव को रोकने में भी मदद करता हैं।
• समुद्री तस्करी और अवैध शिकार को नियंत्रित करता हैं।
• यह भारत के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) की सुरक्षा करता हैं।
भारतीय तटरक्षक दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे समुद्री रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण की बदौलत भारत की समुद्री सीमाएँ सुरक्षित हैं। ऐसे में हमें तटरक्षक बल के योगदान को समझना और उनका सम्मान करना चाहिए।