New Zealand News: न्यूजीलैंड में मिली दुनिया की 'सबसे दुर्लभ व्हेल', कुदाल-दांतेदार व्हेल के रूप में वैज्ञानिकों ने की पहचान

New Zealand News: न्यूजीलैंड में मिली दुनिया की 'सबसे दुर्लभ व्हेल', कुदाल-दांतेदार व्हेल के रूप में वैज्ञानिकों ने की पहचान
Last Updated: 18 जुलाई 2024

न्यूजीलैंड के समुद्र तट पर एक दुर्लभ व्हेल मछली का शव पाया गया है। जिसकी वैज्ञानिकों द्वारा नई प्रजाति के रूप में पहचान की गई है। 4 जुलाई को दक्षिणी ओटागो प्रांत में एक नदी के मुहाने के पास इस व्हेल का शव मिला था।

Spade-Toothed Whale: वैज्ञानिकों की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के एक समुद्र तट पर मृत व्हेल पाई गई। इसकी पहचान पहचान वैज्ञानिकों ने कुदाल-दांतेदार व्हेल के रूप में की है। बताया कि यह दुनिया की एक ऐसी दुर्लभ प्रजाति है जिसे कभी जीवित नहीं पाया गया है। बता दें कि इस जिव की पहचान 5 मीटर लंबे, उसके रंग-रूप और खोपड़ी, चोंच और दांतों के आकार से निर्धारित की गई है।

आज तक 6 नमूने डॉक्यूमेंट किए

बता दें कि संरक्षण विभाग के तटीय ओटागो संचालन प्रबंधक, गेबे डेविस ने इस व्हेल के मामले में आगे जानकारी देते हुए अपने बयान में कहा है कि व्हेल 4 जुलाई को न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप पर ओटागो प्रांत में ताइरी नदी के मुहाने पर मिली थी। आगे कहा कि 1800 के दशक के बाद से, अब तक दुनिया भर में केवल 6 नमूने डॉक्यूमेंट किए गए हैं.जिनमें से एक को छोड़कर सभी न्यूजीलैंड से हुए थे।

दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजाति की व्हेल

न्यूजीलैंड के DOC सलाहकार का कहना है,' न्यूजीलैंड में मिली यह व्हेल प्रजाति बेहद दुर्लभ है।वैज्ञानिकों का कहना है कि इसलिए इस बार अधिक जानकारी जानने की इजाजत दे सकता है कि यह जानवर कैसे और कहां रहता था और भोजन के रूप में क्या खाता था?' वैज्ञानिकों ने समुद्र तट पर मिलने वाले इस शव का पूरी तरह से परीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने इसकी पहचान नर कुदाल-दांतेदार व्हेल के रूप में की है। हालांकि बता दें कि अभी पूरी तरह से इस पर निरीक्षण होना बाकी है।

व्हेल को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया

वैंज्ञानिकों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मृत व्हेल के शरीर को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है और उसके नमूने के लिए न्यूजीलैंड सिटासियन टिशू आर्काइव के क्यूरेटर के रूप में ऑकलैंड विश्वविद्यालय को भेजे गए हैं। DNA को संसाधित होने और अंतिम पहचान की जानकारी करने के लिए महीने भर तक का समय लग सकता हैं।

 

Leave a comment