Gujarat Flood: गुजरात में बारिश का तांडव, अचानक भारी बारिश आने की क्या है वजह? मौसम में क्यों हुआ परिवर्तन ? आइए जानते हैं

Gujarat Flood: गुजरात में बारिश का तांडव, अचानक भारी बारिश आने की क्या है वजह?  मौसम में क्यों हुआ परिवर्तन ? आइए जानते हैं
Last Updated: 29 अगस्त 2024

गुजरात में बारिश की ताजा स्थिति: गुजरात के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए सेना और वायुसेना राहत और बचाव कार्य में सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। अब सवाल यह उठता है कि गुजरात में इतनी अधिक बारिश क्यों हो रही है?

Rain Update: गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। आम जनजीवन प्रभावित होने के बावजूद बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात के 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट और कुछ अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बाढ़ के बावजूद लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं, जिससे वर्षाजन्य हादसों में 30 लोगों की जान चली गई है।

इस बीच, भारतीय वायुसेना लोगों को सुरक्षित निकालने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। एयरफोर्स के एक हेलिकॉप्टर ने गुरुवार को द्वारका से चार व्यक्तियों का रेस्क्यू किया। अब सवाल उठता है कि गुजरात में इतनी बारिश की वजह क्या है। मौसम विज्ञानियों और पर्यावरणविदों ने इस बारे में जानकारी दी है कि आखिर गुजरात में इतनी अधिक बारिश क्यों हो रही है।

बचाव के लिए सुरक्षा बल तैनात

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि सेना की 6 टुकड़ियां युद्धस्तर पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में सक्रिय हैं। बाढ़ से पीड़ित इलाकों से लगभग 18 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बुधवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण नदियों में बाढ़ गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय वायु सेना और भारतीय तट रक्षक बल भी सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं।

मानसून में हुआ बदलाव

मानसून की चाल आमतौर पर इस प्रकार होती है कि यह पहले बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न होता है। अर्थात्, बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ता है। इसका मार्ग सामान्यतः बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए पंजाब और हरियाणा तक जाता है। इसलिए इन राज्यों में मानसूनी वर्षा काफी तीव्र होती है। लेकिन इस बार वर्षा वाले निम्न दबाव क्षेत्र ने अपना मार्ग बदल लिया है। यह मार्ग मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान की ओर होते हुए पश्चिम की दिशा में उन्मुख हो गया है।

भारी बारिश आने की क्या है वजह ? 

मौसम विज्ञान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन गुजरात और अन्य समान क्षेत्रों में होने वाली अत्यधिक बारिश का मुख्य कारण है। इसी वजह से राज्यों में बारिश के पैटर्न में बदलाव रहा है। स्काईमेट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चार निम्न दबाव के क्षेत्र विकसित हुए हैं। इन सभी ने उत्तर की पारंपरिक दिशा के बजाय पश्चिम की ओर मोड़ लिया। यही वजह है कि गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश हो रही है।

बारिश के पैटर्न में बदलाव का कारण

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. सीमा जावेद का कहना है कि इस बार हिंद महासागर असामान्य रूप से गर्म रहा है। इसके परिणामस्वरूप, केरल और गुजरात जैसे विशेष क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिली है। डॉ. जावेद ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग ही केरल के वायनाड और गुजरात के पहाड़ी इलाकों में इस वर्ष कीमानी बारिश का मुख्य कारण है। बारिश के पैटर्न में बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण यह भारी बारिश हो रही है। डॉ. जावेद ने यह भी कहा कि इस महीने में निम्न दबाव के सिस्टम की संख्या सामान्य से अधिक होती है, जिसके कारण कई राज्यों में बारिश की मात्रा बढ़ जाती है।

पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने दी जानकारी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ . अनिल प्रकाश जोशी ने बताया कि इस बार सभी ने देखा कि गुजरात, वायनाड और पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हुई है। प्रचंड गर्मी भी वैश्विक तापमान में वृद्धि का संकेत देती है। इस वर्ष मानसून का कार्यान्वयन एक अलग ढंग से हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति को बहुत बढ़ा चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस विषय पर चर्चां हो रही हैं। कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर लगातार बढ़ रहा है। यदि इस पर जल्दी रोक नहीं लगाई गई, तो गुजरात और वायनाड जैसी घटनाएं होती रहेंगी। पर्यावरणविद् अनिल प्रकाश जोशी ने इस बात को भी दोहराया कि समुद्र का तापमान बढ़ चुका है। इसलिए इस बार प्रचंड गर्मी ने सभी को प्रभावित किया और इसी कारण अप्रत्याशित रूप से गुजरात और वायनाड में भारी बारिश हो रही है।

 

Leave a comment