Punjab Weather News: राज्य में एक बार फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोप, कई जिलों में बादल छाएं रहने और बारिश का अनुमान

Punjab Weather News: राज्य में एक बार फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोप, कई जिलों में बादल छाएं रहने और बारिश का अनुमान
Last Updated: 04 मई 2024

पंजाब में तमतमाती गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई हैं. पंजाब के कई इलाकों में शनिवार को बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा।

लुधियाना: देश में अप्रैल महीने के बाद मई की शुरुआत में एक नया पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसका असर कई राज्य में देखने में मिलेगा। पंजाब के कई जिला में बादल छाएं रहने के साथ बरसात भी हो सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार (4 मई) को हिमाचल के साथ लगते वाले पंजाब जिलों में छुटपुट बरसात होने की संभावना हैं।

मौसम में दिखेगा आंशिक बदलाव

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि शुक्रवार ( मई) की शाम से हिमालियन रिजन में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब के कुछ जिलों में दिनभर बादल छाएं रहने के साथ ही हिमाचल से जुड़े जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना हैं। मौसम में इस बदलाव के कारण पच्चीस-तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। इसके बाद पांच छह अप्रैल से मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती हैं।

इन क्षेत्र में बढ़ेगा तापमान

जानकारी के मुताबिक नौ मई के बाद गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी और हीट वेव चलने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बताया कि शुक्रवार को गुरदासपुर और पठानकोट जिलें को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मौसम के तेवर काफी गर्म रहने का अनुमान है। दिन निकलने के साथ ही तेज धूप खिली रही है। कई जिलों में 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री, पटियाला लुधियाना में 37.8 डिग्री, बठिंडा में 39.2 डिग्री, चंडीगढ़, अमृतसर और बरनाला में 36.3 डिग्री, पठानकोट में 34.1 डिग्री और गुरदासपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जालंधर में मौसम का हाल

विभाग ने बताया कि जालंधर जिला में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ और गर्मी भरा रहा. दिन के समय तेज धूप खिली तथा दोपहर को अचानक से आसमान में बादल छा गए। जिसके कारण अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 17.3 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। विक्षोप के असर से तेज हवाओं के साथ-साथ कई स्थानों पर वर्षा की संभावनाएं जताई गई हैं।

Leave a comment