Dehradun: दून की शिवानी ने लद्दाख की दो चोटियों पर लहरा तिरंगा, 6250 m की चढ़ाई कर रचा इतिहास

Dehradun: दून की शिवानी ने लद्दाख की दो चोटियों पर लहरा तिरंगा, 6250 m की चढ़ाई कर रचा इतिहास
Last Updated: 11 सितंबर 2024

इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष अभियान में, देहरादून की निवासी शिवानी रतूड़ी ने लद्दाख में स्थित 6400 मीटर ऊंची कांग यात्से-1 और 6250 मीटर ऊंची कांग यात्से-2 पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस दौरान, उन्होंने कांग यात्से-1 पर तिरंगा झंडा भी लहराया।

Dehradun: देहरादून की शिवानी रतूड़ी ने लद्दाख की दो ऊंची चोटियों कांग यात्से-1 और कांग यात्से-2 को सफलतापूर्वक फतह कर तिरंगा फहराया। इस अभियान में वह उत्तराखंड से अकेली प्रतिभागी थीं। पूरे देश से एक 10 सदस्यीय दल ने इस अभियान में भाग लिया, जिसमें से आठ सदस्य इस चुनौतीपूर्ण पर्वत श्रृंखला को फतह करने में सफल रहे। शिवानी ने इससे पहले मनाली में 5200 मीटर ऊँची फ्रेंडशिप पीक पर भी विजय प्राप्त की थी।

8 लोगों ने चोटियों पर की जीत हासिल

रायपुर रोड के सुमनपुरी में रहने वाली शिवानी रतूड़ी एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सहस्रधारा रोड में शिक्षिका हैं। शिवानी ने जानकारी दी कि इस अभियान में देशभर से 10 सदस्यों का एक दल शामिल हुआ था, जिसमें से आठ सदस्यों ने इन चोटियों को सफलतापूर्वक फतह किया।

जून में 5200 m ऊंची चोटी पर की थी फतेह: शिवानी 

इस दल में उत्तराखंड की शिवानी ही अकेली थीं। ऐसे में 20 अगस्त को दल लद्दाख पहुंचा। 25 अगस्त को कांग यात्से-2 और 30 अगस्त को कांग यात्से-1 पर विजय प्राप्त की। इससे पहले, इसी वर्ष जून में उन्होंने मनाली में 5200 मीटर ऊँची फ्रेंडशिप पीक भी फतह की थी। शिवानी ने बताया कि उन्हें हमेशा से प्रकृति के साथ रहना पसंद है। उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए ताकि हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकें और सभी एक स्वस्थ जीवन जी सकें।

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News