Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 1 मई तक चलेगी 'लू'

Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 1 मई तक चलेगी 'लू'
Last Updated: 28 अप्रैल 2024

मौसम विभाग के अनुसार पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी में झुलस रहा है। राज्य में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। विभाग ने राज्य में 1 मई तक हीट वेव को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Ranchi Update: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झुलसने वाली गर्मी पड़ रही है। राज्य के अधिकतर जिले हीट-वेव की चपेट में रहे है। मौसम विभाग की और से अगले 4-5 दिनों के लिए हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

1 मई तक लू की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अगले पांच दिनों के भीतर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। राजधानी में भी अब तक का सर्वाधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जबकि विभागीय पूर्वानुमान में भयानक लू के साथ इसके बढ़ने के आसार जताएं हैं।

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की ओर से 28 अप्रैल को राज्य में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा और साहेबगंज जिले में कहीं-कहीं भीषण हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है। साथ ही राज्य के बोकारो, रांची, रामगढ़ और खूंटी जिले में भी उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है। इसी तरह से 29 और 30 अप्रैल को भी पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में भयानक लू चलने के कारण मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

किसानों के लिए चेतावनी

विभाग ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए किसानों को भी तपती गर्मी में खेतों जाने के लिए मना किया है। जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 28 अप्रैल को राज्य के पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के अलावे धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज अन्य क्षेत्रों में कहीं कहीं हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा, इसके दौरान आरेंज अलर्ट जारी कर किसानों को चेतावनी दी है।

24 घंटे पहले का मौसम

बता दें कि पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ था। वहीं रिपोर्ट के अनुसार सरायकेला खरसावां में हीट-वेव का सर्वाधिक असर देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री गोड्डा का रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 39.6 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a comment