झारखंड कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 18 घंटों तक रेड के बाद काफी दस्तावेज बरामद हुए

झारखंड कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 18 घंटों तक रेड के बाद काफी दस्तावेज बरामद हुए
Last Updated: 13 मार्च 2024

झारखंड कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 18 घंटों तक रेड के बाद काफी दस्तावेज बरामद हुए 

ED की टीम ने बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद और उनके रिश्तेदारों के 17 ठिकानों पर करीब 18 घंटे तक छापेमारी की। ईडी की टीम ने रांची, मुंबई और हजारीबाग में भी छापेमारी की। बताया गया है कि इस छापेमारी के दौरान ED की टीम को कैश और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

Jharkhand, Ranchi: ED के द्वारा कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद और अंचलाधिकारी शशिभूषण सिंह के 17 ठिकानों पर ED के अधिकारियों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, कुछ कैश और डिजिटल इक्यूपमेंट ED टीम के हाथ लगे हैं। ईडी (ED) के अधिकारियों द्वारा ये छापेमारी रांची, मुंबई और हजारीबाग में की गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी करीब 18 घंटों तक लगातार चली। अम्बा प्रसाद के घर से ईडी के अधिकारी छापेमारी के बाद उनके माता पिता के केस से जुड़े फाइल दस्तावेज और अम्बा प्रसाद ने बताया कि विधानसभा से जुड़े कुछ कागजात भी ED के अधिकारी अपने साथ ले गए हैं।  इसके साथ ही उनके मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। वहीं, अम्बा प्रसाद की बहन का एक बायोमेट्रिक संदूक को भी जब्त कर लिया है।

बीजेपी की टिकट के लिए प्रेशर डाला गया : अम्बा प्रसाद

ED की 18 घंटे की छापेमारी के बाद subkuz.com की टीम से बात करते  हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने बताया कि बीजेपी के कई नेताओं ने उनको बीजेपी की टिकट पर हजारीबाग से लोकसभा का चुनाव लड़ने को कहा था। लेकिन, जब वो नहीं मानी तो चतरा लोकसभा सीट से चुनावी समर में बीजेपी सीट पर उतारने का दबाव बनाने में जुट गई। आगे बताया कि बीजेपी (BJP) केंद्रीय एजेंसी का सहारा लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा।

अम्बा प्रसाद ने कहा कि सुबह से RSS के लोग यहां बैठे रहते थे। छापेमारी के दौरान उनको घंटो खड़ा रखा गया। ED की टीम मेरे बेडरूम तक गई, जबकि, मैं अपने रुम में सो रही थी। हर तरह से राजनीतिकदबाव डाला जा रहा।

अडाणी और NTPC के खिलाफ नहीं बोलने का दबाव

अंबा प्रसाद ने मिडिया को बताया कि बीजेपी के कई नेताओं की ओर से बार-बार यह दबाव बनाने की कोशिश की जाती थी। कि वे NTPC और अडाणी समूह के खिलाफ आवाज नहीं उठाएं। अम्बा ने कहा कि वो उन नेताओं की तरह नहीं है जो अपने सिर पर बीजेपी का पर्चा लगाकर घूमने में गर्व महसूस करें। वे राजनितिक जनता के लिए और अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए विजन के तहत काम कर रही है। इस तरह की कार्रवाई से वो डरने वाली नहीं हैं। उन समूहों के खिलाफ मुद्दे उठाएगी।

जांच एजेंसियों के खिलाफ प्रभारी को दी जानकारी

कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने बताया कि उनकी मां निर्मला देवी की ने उनको चुनाव लड़ने से मना किया था। उनकी इस सलाह पर कहा कि बीजेपी काफी गलत राजनीति पर चल रही हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडिया महागठबंधन की ओर से हजारीबाग सीट के लिए वो काबिल उम्मीदवार है, इस तरह की कार्रवाई से वो डरने वाली नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इससे संबंधित मामले में पहले ही उन्होंने कांग्रेस प्रभारी को जानकारी दे दी हैं। अंबा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है, बड़कागांव विधानसभा सीट से उनका परिवार लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर रहा हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में उनकी जीत बताई गई है।

Leave a comment