New Delhi: 22 जुलाई से 9 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र, मोदी 0.3 सरकार का पहला बजट पेश कर सकती है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

New Delhi: 22 जुलाई से 9 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र, मोदी 0.3 सरकार का पहला बजट पेश कर सकती है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Last Updated: 15 जून 2024

सूत्रों की मानें तो, 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो सकता है और 9 अगस्त तक इसके चलने की संभावना है। इसी के साथ मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 22 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश कर सकती हैं।

मानसून सत्र अपडेट: संसद के मानसूत्र सत्र की डेट लगभग फाइनल हो चुकी है। सूत्रों  मानें तो, मोदी सरकार 3.0 का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो सकता है और 9 अगस्त तक इसके चलने की संभावना है। उसी के साथ मानसून सत्र से पहले यानी 22 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का बजट लोकसभा में पेश कर सकती हैं।

वित्त मंत्री ने तीसरी बार कार्यभार संभाला              

हालांकि, बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से अभी बजट पेश करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। नई सरकार के साथ ही मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 जून को लगातार तीसरी बार वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछः दिनों में निर्मला सीतारमण एक नया रिकॉर्ड भी बनाने जा रही हैं। इसी के साथ वे देश की पहली ऐसी वित्त मंत्री बन जाएंगी, जो संसद का लगातार 7वां बजट और छठा पूर्ण बजट पेश करेंगी। रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने अभी तक उन 6 बजटों से 5 पूर्ण और 1 अंतरिम बजट पेश किया है।

फरवरी में अंतरिम बजट पेश: निर्मला 

बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले फरवरी 2024 में अंतरिम बजट पेश किया था। जिनमें तब कुल 47.66 लाख करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया था। हालांकि इसमें 25,000 रुपये तक के छोटी राशि के कर मांग पर उठे विवाद से आम जनता को राहत देने का प्रस्ताव किया था। वहीं इस बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये रखा गया था। वहीं इस वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटा 5.9 % से घटाकर 5.8 % रहने का संशोधित अनुमान लगाया गया था।

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

18वीं लोकसभा का गठन के बाद वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट अगले महीने पेश किया जाना है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक होगा। इस 9 दिवसीय विशेष सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा और नए सांसद (MP) कार्यभार के लिए शपथ ग्रहण करेंगे।

इस दौरान, राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होकर 3 जुलाई, 2024 तक होगा। बता दें कि लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला संसद सत्र होगा। इसी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। जिसमें राष्ट्रपति अगले 5 वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।

Leave a comment