भारत का एक ऐसा मंदिर जो साल में 363 दिन रहता है बंद, केवल दो दिन ही क्यों खोला जाता है ?

भारत का एक ऐसा मंदिर जो साल में 363 दिन रहता है बंद, केवल दो दिन ही क्यों खोला जाता है ?
Last Updated: 15 मार्च 2024

झारखंड में जिया माता का जागृत मंदिर जिसे साल में केवल दो दिन ही खोला जाता है। बाकि, साल के 363 दिन उसके द्वार बंद रहते है। आइए जानते है मामला, subkuz.com लेकर आया है पूरी जानकारी .........

झारखंड न्यूज़: झारखंड में एक ऐसा मंदिर है जो साल में 363 दिन बंद रहता है। इस मंदिर का गेट पुरे साल में दो दिनों के लिए ही खोला जाता है। जानकारी के अनुसार, मंदिर पर आधिपत्य को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। यह मंदिर झारखंड के देवघर जिले में स्थित है।

देवघर जिले का यह मंदिर सारवां प्रखंड में जिया माता का जागृत मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से लगभग 15 KM दूर सारवां प्रखंड के अंतर्गत जियाखाड़ा गांव में अजय नदी के किनारे यह मंदिर बना हुआ है। जागृत स्थल होने के कारण यहां सालो से श्रद्धालुओं की भरपूर भीड़ जमा होती थी। अधिक भीड़ के दौरान जिया माता मंदिर के अधिपत्य को लेकर गांव के लोगों में विवाद हो गया था। 

कोर्ट तक पहुंचा मामला

बताया गया कि इस मामले को सुलझाने के लिए पहले गांव के लोगों ने आपसी समझौता करने का प्रयास किया। लेकिन, इस पर समाधान नहीं निकलने पर मामला थाने तक पहुंचा। वहां से भी इस पर निर्णय नहीं हो पाया। इसके बाद तत्कालीन विधायक और मंत्रियों तक की बैठक बुलाई गई लेकिन पूरा मामला बेनतीजा रहा। इसके अधिपत्य को लेकर कोई समाधान नहीं होने पर आखिर इस मामले को कोर्ट तक ले जाया गया। 

कोर्ट ने मंदिर में प्रवेश निषेध का दिया आदेश

सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने विवाद को लेकर कोई समाधान नहीं हो जाने तक जिया माता मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाते हुए मैन गेट को बंद करने का आदेश दिया। उस दिन से यह मंदिर बंद बताया जा रहा है। दरअसल, दैनिक पूजा-अर्चना के लिए पुजारी को प्रवेश की अनुमति दी गई है।

बताया जा रहा है कि अब यह मंदिर साल के 365 दिनों में से केवल दो दिन ही खुला रहता है। वार्षिक पूजा के लिए हर साल मकर सक्रांति के अवसर पर दो दिन आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार से ताला खोला जाता है। सारवां के VDO अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।  

Leave a comment