लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने किया एलान, आज से 2 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने किया एलान, आज से 2 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
Last Updated: 17 मार्च 2024

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान करते हुए देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 रुपए लीटर की कटौती कर दी है। नई कीमते लिस्ट 15 मार्च प्रातः 6 बजे से लागू होगी।

Petrol Diesel Price Update: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार (14 मार्च) को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए/लीटर की कटौती की है। बताया जा रहा है कि नई कीमतें 15 मार्च 2024 यानी शुक्रवार प्रातः 6 बजे से प्रभावी होंगी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत फ़िलहाल, 96.72 रुपए/लीटर है कीमत में कटौती के बाद अब 94.72 रुपए/लीटर हो गई है। ऐसे ही डीजल 89.62 रुपए/लीटर की जगह अब 87.62 रुपए मिलेगा। हाल ही में कम्प्रेस् नैचुरल गैस (CNG) और लिक्िफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतों में कटौती के साथ अनेक तरकीब लगाई जा रही थीं कि आने वाले लोकसभा इलेक्शन के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट के जरिए बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में  ₹2 रुपये कम करके माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य रहा है। केंद्रीय मंत्री ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान किया।

तेल संकट के बाद भी नहीं बढ़ाई कीमत

केंद्रीय मंत्री पुरी ने लिखा कि, 'जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था, विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया, तब भी 1973 के बाद आए पचास वर्षों के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई बर्षों में 4.65 % कम हुए!' भारत में ईंधन की सप्लाई कम कीमत पर निरंतर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते रहे हैं।

एकमात्र ऐसा देश जहां कीमते नहीं बढ़ी

भारत एकमात्र ऐसा देश था, जहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल का निर्यात या खरीदता था, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़कर 39 देशों से कच्चा तेल खरीदते हैं।

अन्य देशों की तुलना में भारत

उन्होंने बताया कि आज भी कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम कम है। जैसे कि, 14 मार्च 2024 को कीमत के आधार पर भारत में पेट्रोल का औसत ₹94 प्रति लीटर है, लेकिन इटली में ₹168.01 यानी 79% अधिक, फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक, जर्मनी में ₹159.57 यानी 70% अधिक और स्पेन में ₹145.13 यानी 54% अधिक और इसी प्रकार डीजल के दामों की तुलना करे तो भारत की औसत ₹87 प्रति लीटर है, जबकि इटली में ₹163.21 यानी भारत से 88% अधिक, फ्रांस में ₹161.57 यानी 86% अधिक, जर्मनी में ₹155.68 यानी 79% अधिक और स्पेन में ₹138.07 यानी 59% अधिक हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी से कई फायदे

बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने से कई तरह के फायदे देखने को मिलेंगे। इससे लोगों की डिस्पोजेबल इनकम बढ़ेगी। टूरिज् और ट्रैवल इंडस्ट्री को बढ़ावा, महंगाई कंट्रोल करने में मदद,उपभोक्ता विश्वास और खर्च में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी होगी। परिवहन पर आश्रित व्यवसायों के लिए खर्च में कमी आएगी। विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और खुदरा क्षेत्रों के लिए प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ेगी। साथ ही किसानों के लिए ट्रैक्टर संचालन और पंप सेट पर खर्च कम होगा।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News