Punjab Politics News: जालंधर में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कमलजीत भाटिया AAP में शामिल; सीएम मान ने किया पार्टी में स्वागत

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कमलजीत भाटिया ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कमलजीत भाटिया पंजाब के सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका डेट हुए पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए है। पंजाब के मुख्‍यमत्री श्री भगवंत मान ने भाटिया को पार्टी का तमगा पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। भारतीय जनता पार्टी जालंधर में अब काफी कमजोर होती नजर आ रही हैं।

भाटिया लोकसभा चुनाव से पहले हुए भाजपा में शामिल

Punjab Politics News: जालंधर में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कमलजीत भाटिया AAP में शामिल; सीएम मान ने किया पार्टी में स्वागत

पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी में 15 समर्थक नेताओं के साथ शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक प्रदेश प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने इन सभी नेताओं को पार्टी का तमगा पहनाकर पार्टी में स्‍वागत किया था। बता दें भाजपा में शामिल होने से पहले  कमलजीत भाटिया आम आदमी पार्टी में ही थे, लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले पार्टी सेअनबन के कारण भाजपा से हाथ मिला लिया था। अब वापस से उनकी आम आदमी पार्टी में घर वापसी हुई हैं।

गौरव जोशी ने भी भाजपा से तोडा नाता

Punjab Politics News: जालंधर में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कमलजीत भाटिया AAP में शामिल; सीएम मान ने किया पार्टी में स्वागत

Subkuz.com ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को एक साथ दो झटके लगे हैं. पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटियाके साथ-साथ जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से मंडल प्रधान का पद छोड़ते हुए गौरव जोशी सोमवार (१ जुलाई) को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया हैं। बता दें गौरव जोशी ने रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने गौरव जोशी और उनके साथियों को पार्टी में तह दिल से स्वागत किया।

 

Leave a comment