Bihar News: बेउर में सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा, 7 लोग आग में झुलसे, पांच की हालत गंभीर

Bihar News: बेउर में सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा, 7 लोग आग में झुलसे, पांच की हालत गंभीर
Last Updated: 22 मार्च 2024

पटना के बेउर जिले के दशरथा गांव में स्थित पारस सिंह के मकान में गुरुवार (21 मार्च) की देर रात घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह से आग में झुलस गए। बताया जा रहा कि इनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है जिनमें से तीन को बर्न हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। तथा दो लोगों का इलाज पास के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

 Bihar, Patna: बेऊर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव स्थित एक घर में गुरुवार रात को गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गयाजिसमें 7 लोग झुलस गए। इस दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से तीन घायल लोगों को बर्न हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जबकि 2 को पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि अन्य दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों में कंचन देवी, रंजन, सीमा, सोनू और पिंटू महतो शामिल है जिनका इलाज चल रहा है।

एक के साथ दूसरा सिलेंडर भी ब्लास्ट

subkuz.com को मिली सुचना के मुताबिक, सिपारा में दशरथा के पारस सिंह के पास ये सभी लोग किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार रात्रि को महिला करीब 9 बजे खाना बना रही थी। सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग चारों ओर फ़ैल गई। पहले एक गैस सिलेंडर बलास्ट हुआ और फिर पास में रखे दूसरा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। जिस वजह से घर में मौजूद सभी सदस्य आग में झुलस गए। तीन की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

subkuz.com मिडिया को बेउर थाना क्षेत्र के SP ने बताया कि सिपारा के दशरथा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना देर रात को स्थानीय लोगो द्व्रारा मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने घायलों को पहले स्थानीय नर्सिंग होम में और उसके बाद फिर तीन को हालत गंभीर होने पर बर्न हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। अभी उनका इलाज सुचारु रुप से जारी है।

Leave a comment