Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में क्या कमाल दिखाएंगे संजय झा? लालू राज की याद दिलाते जुए BJP के इस दिग्गज ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी जानकारी

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में क्या कमाल दिखाएंगे संजय झा? लालू राज की याद दिलाते जुए BJP के इस दिग्गज ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी जानकारी
Last Updated: 01 जुलाई 2024

दिल्ली में हुई जेडीयू - जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बता दें संजय झा अब जदयू के सांगठनिक कार्यों को संभालेंगे।

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। अब संजय झा जदयू के सांगठनिक कार्यों और पार्टी से जुड़े अहम मुद्दों को संभालने के साथ ही उनपर समझदारी से निर्णय लेंगे। हालांकि पार्टी की कमान अभी भी नीतीश कुमार के हाथ में ही हैं। संजय झा को दी गई जिम्मेदारी का प्रस्ताव दिल्ली में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने रखा था। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

बैठक में विवेक ठाकुर ने क्या कहा?

लोकसभा चुनाव 2024 में नवादा सीट से जीत हासिल कर सांसद बने विवेक ठाकुर ने संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर ढेर सारी बधाई दी। उन्होंने कहां कि यह एनडीए परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है। जदयू के इस निर्णय से एनडीए को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहां कि साल 2005 के विधानसभा चुनाव में संजय झा ने एनडीए के समर्थन में काफी शानदार काम किया था, जिसके कारण लालू यादव को सत्ता से बाहर निकालकर एनडीए की सरकार बनाने में कामयाबी हासिल हुई थी। जदयू के इस निर्णय से निश्चित तौर पर एनडीए को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में काफी फायदा मिलेगा। विवेक ठाकुर ने यह निर्णय लेने पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय झा को आगामी कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

विजय सिन्हा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी दी शुभकामना

वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित करने पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल सिंह पांडेय ने बहुत-बहुत शुभकामाएं दी। दोनों नेताओं ने कहां कि झा एक अनुभवी और तेज तरार नेता हैं। उनके नेतृत्व में जदयू को एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाने की दिशा में नया मुकाम मिलेगा। उप मुख्यमंत्री जी ने कहां कि झा के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ एनडीए गठबंधन को आगामी विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।

Leave a comment
 

Latest Columbus News