बीजेपी मिशन 2024: भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को पार्टी देगी अंतिम रूप

बीजेपी मिशन 2024: भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को पार्टी देगी अंतिम रूप
Last Updated: 17 फरवरी 2024

बीजेपी मिशन 2024: भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को पार्टी देगी अंतिम रूप 

लोकसभा चुनाव 2024 को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 और 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस अधिवेशन में भाजपा लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने रोडमैप को अंतिम रूप देगी। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के 1347 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

अधिवेशन से पहले प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Subkuz.com के पत्रकारों को पार्टी के सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री ने राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश  से अपेक्षित प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर अधिवेशन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया है कि शनिवार को सुबह 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर तीन बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे।

अधिवेशन में नेताओं को मिलेगा पीएम मोदी का मार्गदर्शन

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शक बनेंगे। अधिवेशन स्थल पर विकसित भारत के संकल्प को प्रर्दशनी के माध्यम से सभी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिनिधि प्रमुख के रूप में शामिल होंगे।

बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री, राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, मौजूदा और पूर्व सांसद, विधायक, विधान परिषद के सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी और संयोजक, महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

 

Leave a comment