CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों समेत 173 स्थानों पर वोटिंग, मतदाता आज करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

🎧 Listen in Audio
0:00

छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 10 नगर निगमों समेत 173 निकायों में वोटिंग होगी। नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में आज (11 फरवरी) नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस दौरान मतदाता अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमशः मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव करेंगे। राज्यभर में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतदान दल अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं और मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

10 नगर निगमों में प्रमुख उम्मीदवारों की सूची

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

बीजेपी के प्रत्याशी

रायपुर नगर निगम – मीनल चौबे (सामान्य महिला सीट)
दुर्ग नगर निगम – अलका बाघमार (ओबीसी महिला सीट)
राजनांदगांव नगर निगम – मधुसूदन यादव (सामान्य मुक्त)
धमतरी नगर निगम – जगदीश रामू रोहरा (सामान्य मुक्त)
जगदलपुर नगर निगम – संजय पांडे (सामान्य मुक्त)
रायगढ़ नगर निगम – जयवर्धन चौहान (अजा मुक्त)
कोरबा नगर निगम – संजू देवी राजपूत (सामान्य महिला सीट)
बिलासपुर नगर निगम – पूजा विधानी (ओबीसी मुक्त)
अंबिकापुर नगर निगम – मंजूषा भगत (अजजा मुक्त)
चिरमिरी नगर निगम – राम नरेश राय (सामान्य मुक्त)

कांग्रेस के प्रत्याशी

जगदलपुर नगर निगम – मलकीत सिंह गेंदू (सामान्य सीट)
चिरमिरी नगर निगम – विनय जायसवाल (सामान्य सीट)
अंबिकापुर नगर निगम – पूर्व मेयर अजय तिर्की (अनुसूचित जनजाति सीट)
रायगढ़ नगर निगम – जानकी काटजू (एससी सीट)
कोरबा नगर निगम – उषा तिवारी (सामान्य महिला सीट)
बिलासपुर नगर निगम – प्रमोद नायक (ओबीसी मुक्त)
धमतरी नगर निगम – विजय गोलछा (सामान्य मुक्त)
दुर्ग नगर निगम – प्रेमलता पोषण साहू (ओबीसी महिला सीट)
राजनांदगांव नगर निगम – निखिल द्विवेदी (सामान्य मुक्त)

15 फरवरी को आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। सभी राजनीतिक दलों की नजरें इन नतीजों पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे आगामी विधानसभा चुनावों की स्थिति को भी समझा जा सकेगा।

मतदाताओं से अधिक से अधिक वोटिंग की अपील

राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a comment