चुनाव से पहले राम रहीम जेल से बाहर क्यों आते हैं? जानें पैरोल और चुनाव के बीच संबंध

चुनाव से पहले राम रहीम जेल से बाहर क्यों आते हैं? जानें पैरोल और चुनाव के बीच संबंध
Last Updated: 6 घंटा पहले

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिली है। चुनाव आयोग ने सोमवार को डेरा प्रमुख को पैरोल देने के लिए राज्य सरकार को अनुमति दी है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म जैसे अपराधों की सजा काट रहा है। इससे पहले भी राम रहीम कई बार चुनाव से पहले जेल से बाहर आ चुका है।

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह को एक बार फिर से पैरोल मिली है। उन्हें बीस दिन की सशर्त पैरोल पर रिहा किया जाएगा। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए आवेदन प्रदान किया गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

पैरोल के लिए जेल को भी करना पड़ता है आवेदन

मंगलवार को पैरोल की स्वीकृति जिला जेल प्रशासन तक पहुँचने की संभावना है। रोहतक के मंडलायुक्त कार्यालय में भी इसकी जानकारी दी जा सकती है। हालाँकि, इमरजेंसी पैरोल के लिए आवेदन जेल प्रशासन को करना आवश्यक है, और केवल जेल प्रशासन ही इसे मंजूर कर सकता है।

फर्लो की अवधि 8 सितंबर को ही समाप्त हुई थी

सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान से पांच दिन पहले 20 दिन की पैरोल मांगी थी। पैरोल के संबंध में अंतिम निर्णय हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को लेना था, क्योंकि चुनाव आचार संहिता लागू है। राम रहीम इसी आठ सितंबर को 21 दिन की फरलो की अवधि खत्म होने के बाद जेल वापस आया था।

गुरमीत सिंह का पैरोल और चुनावों का संबंध

24 अक्टूबर 2020:अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।

21 मई 2021: मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल।

7 फरवरी 2022: पंजाब चुनाव के दौरान परिवार से मिलने को 21 दिन की फरलो।

17 जून 2022: हरियाणा नगर निकाय चुनाव के लिए 30 दिन की पैरोल।

14 अक्टूबर 2022: आदमपुर उपचुनाव में 40 दिन की पैरोल।

21 जनवरी 2023: हरियाणा पंचायत चुनाव के लिए 40 दिन की पैरोल।

20 जुलाई 2023: हरियाणा पंचायत उपचुनाव के लिए 30 दिन की पैरोल।

21 नवंबर 2023: राजस्थान चुनाव के लिए 21 दिन की फरलो।

19 जनवरी 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 50 दिनों के लिए पैरोल प्राप्त हुई।

13 अगस्त 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 दिन की फरलो।

Leave a comment