एक ही मंच पर दिखे शिवराज और दिग्विजय; भोपाल में अर्जुन सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

एक ही मंच पर दिखे शिवराज और दिग्विजय; भोपाल में अर्जुन सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
Last Updated: 09 मई 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को एक ही मंच पर नजर आए। मौका था भोपाल में व्यापमं चौराहे पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण भोपाल में व्यापमं चौराहे किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। CM शिवराज ने प्रतिमा का अनावरण कर, अर्जुन सिंह के जीवन से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए।

उन्होंने कहा- कि स्व. अर्जुन सिंह राजनीति के चाणक्य थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में वे आए थे, जबकि वह बीजेपी का कार्यक्रम था। आजकल ऐसे मंचों पर जाना भी साहस का काम है।

आपको बतादें कि पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण दो साल से टल रहा था। इसे लेकर भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया था। त्रिपाठी ने 4 मार्च को इस प्रतिमा के अनावरण को ऐलान किया था। इसी बीच सरकार की ओर से 7 मार्च की तारीख तय कर दी गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री खुद अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंच पर कन्याओं की पूजा कर उन्हें माला पहनाई। दिग्विजय सिंह ने भी पूजा कर कन्याओं को दक्षिणा दी।

कार्यक्रम में अर्जुन सिंह की बेटी वीणा सिंह ने मुख्यमंत्री से भारत भवन की उपलब्धि उनके पिता के नाम पर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कॉरिडोर में एक फोटो गैलरी भी उनके नाम करने की मांग की। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मौजूद रहे।

 

पढ़िए अर्जुन सिंह को याद करते हुए सीएम शिवराज ने क्या कहा...

जब वे भाजपा के कार्यक्रम में आए थे...
CM शिवराज ने कहा-स्व. अर्जुन सिंह किसी दल या संस्था के कारण नेता नहीं बने थे, अपने व्यक्तित्व से बने थे। अपनी मेहनत और गरीब कल्याण की नीति के साथ कई कदम उठाएं, लोग उन्हें राजनीति के चाणक्य के तौर पर भी जानते थे। मंत्री के रूप में जिस मंत्रालय में रहे बेहतर काम करके दिखाया। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके काम को प्रदेश में आज भी याद किया जाता है।

कई डकैतों का आत्मसमर्पण उनके समय में हुआ था। उन्होंने कहा-मुझे एक याद घटना याद है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम था कार्यक्रम रविंद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी का था। लेकिन वे मुख्यमंत्री के रूप में उस कार्यक्रम में पधारे थे।

उन्होंने कहा था कि मैं अपनी विचारधारा को अक्षुण्य रखते हुए यहां आया हूं। अब आजकल ऐसे मंचों पर जाना भी बहुत साहस का काम है। लेकिन वह उनके विचार अपनी जगह थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 

 

दिग्विजय बोले– मैं आज जो भी हूं अर्जुन सिंह की वजह से
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा– मुझे बहुत दिनों से इस बात का इंतजार था कि अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण हो। आज हमें इस बात की खुशी है कि उनकी मूर्ति का अनावरण C-19 बंगले के पास ही किया गया है। अर्जुन सिंह के बारे में कुछ शब्दों में कहना असंभव है। मैं आज जो कुछ भी हूं, अर्जुन सिंह की बदौलत हूं।

मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत उनके चरणों में प्रारंभ हुई। हर कदम पर, हर समय उन्होंने मुझे पूरा सहयोग किया और आगे बढ़ाया। उनके काम करने का तरीका अद्भुत था। वे कम बोलते थे और जो भी बोलते थे वह करके दिखाते थे। चाहे वे द्वारका प्रसाद मिश्र के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे, चाहे विपक्ष के नेता रहे हों।

 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नानके पेट्रोल पंप से हटाई गई थी प्रतिमा
11 अक्टूबर 2019 में कमलनाथ सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थापित की गई थी। यहां पर पहले चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी थी। इस प्रतिमा के लगने के बाद यह मामला हाईकोर्ट में चला गया। इसके बाद नगर निगम ने पूर्व सीएम की प्रतिमा को यहां से हटाकर व्यापमं चौराहे पर शिफ्ट कर दिया था।

इस दौरान कांग्रेसियों ने आपत्ति भी जताई थी। जिस प्रतिमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कांग्रेस नेता कई बार अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण की मांग कर चुके थे। 

Leave a comment