हाथरस में सत्संग के बाद मच गई भगदड़, 122 से ज्यादा लोगो की हुई मौत

हाथरस में सत्संग के बाद मच गई भगदड़, 122 से ज्यादा लोगो की हुई मौत
Last Updated: 02 जुलाई 2024

यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 122 लोगों की जान चली गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। यह हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है। हादसे के बाद घायलों और मृतकों को किसी तरह बस और टेंपो में डालकर अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य सचिव मनोज सिंह और DGP प्रशांत कुमार को तुरंत घटनास्थल पर भेजने का आदेश दिया है। घटना की जांच के लिए ADG आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की एक टीम बनाई गई है।

Leave a comment