IND vs SL 1st T20 Match: भारत ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 43 रन से दी मात, नया कोच-कप्तान की पहली जीत, जानिए मैच का पूरा हाल

IND vs SL 1st T20 Match: भारत ने  पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 43 रन से दी मात, नया कोच-कप्तान की पहली जीत, जानिए मैच का पूरा हाल
Last Updated: 28 जुलाई 2024

भारत और श्रीलंका के बीच चल रही टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 43 रन से जीत लिया। भारत के नए हेड कोच और कप्तान ने जीत के साथ आगाज किया हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: श्रीलंका और भारत के बीच 28 जुलाई से शुरू हुई 3 मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 43 रन से मात दे दी। वहीं इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत मैच हार जाएगा। लेकिन फिर हाल ही में टीम इंडिया के टी20 में नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसी चाल चली, जिसने श्रीलंका की धज्जियां उड़ा दी। यह मैच का निर्णायक मोड़ रहा। दरअसल, सूर्या ने अंत के ओवर में अंशकालिक स्पिनर रियान पराग को गेंद थमाई और उनका यह निर्णय सही साबित हुआ।

रियान पराग ने बल्ले और गेंद से किया कमाल

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तेज गेंदबाजों की जगह गेंद अंशकालिक स्पिनर रियान पराग को थमा दी। समय के साथ धीमी हो चुकी पिच पर तेज गेंदबाजों की बजाय स्पिन गेंदबाज ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते थे, सूर्या को यह बात भली-भांति पता चल गई थी। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई अपने चार-चार ओवर का कोटा पूरा कर चुके थे, ऐसे में रियान पराग को गेंद थमाकर सूर्यकुमार यादव ने एक जुआ खेला। मैच में पहली बार 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रियान पराग ने अपने कप्तान के विश्वास को नहीं तोड़ा। उन्होंने अपने स्पेल के मात्र 1.2 ओवर में पांच रन देकर तीन महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

भारत ने श्रीलंका को 43 रन से दी करारी शिकस्त

टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले टी20 में 43 रन से हराया। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए और मेजबानों को 214 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में श्रीलंका के ओपनर्स ने अच्छी लड़ाई की। लेकिन उन्हें मिडिल आर्डर के बल्लेबाजों का समर्थन नहीं मिल पाया, इसके चलते 19.2 ओवर में 170 रन के स्कोर पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नेतृत्वकारी पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों का सामना कर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से कुल 58 रन बनाए। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार यादव ने भारत की ओर से इस मैच में सर्वाधिक रन बनाए। इनके अलावा ओपनर यसस्वी जयसवाल ने (21 गेंदों पर 40 रन), शुभमन गिल (16 गेंदों में 34 रन) और ऋषभ पंत (33 गेंदों में 49 रन) का योगदान दिया।

श्रीलंका की शानदार शुरुआत

श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत की। एक समय तो भारतीय खेमा तनाव में गया था। पथुम निसांका (48 गेंदों में 79 रन, सात चौके और चार छक्के) और कुसल मेंडिस (27 गेंदों में 45 रन,  सात चौके और एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 84 रन की शानदार साझेदारी की। अर्शदीप ने यह साझेदारी नौवें ओवर में मेंडिस को आउट कर तोड़ी। निसांका को अक्षर ने 15वें ओवर में बोल्ड करके पवैलियन भेज दिया, जिसके बाद श्रीलंका की हालत खराब हो गई और टीम ताश के पतों की तरह बिखरने लगी।

निसांका के आउट होने पर श्रीलंका का स्कोर 140/2 था। श्रीलंका ने आठ विकेट मात्र 30 रन पर गंवा दिए। कुशल परेरा ने 20 और कामिंदु मेंडिस ने 20 भी रन का योगदान दिया। श्रीलंका के छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। कप्तान चरिथ असलंका, दासुन शनाका और दिलशान मदुशंका तो खाता भी नहीं खोल पाए।

Leave a comment