Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में बनेगा Auditirium, होगी आधुनिक सुविधाएं, करोड़ों रूपये होंगे खर्च

Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में बनेगा Auditirium, होगी आधुनिक सुविधाएं, करोड़ों रूपये होंगे खर्च
Last Updated: 17 मार्च 2024

Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में बनेगा Auditirium, होगी आधुनिक सुविधाएं, करोड़ों रूपये होंगे खर्च

झारखंड के साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित हरीपुर में दो करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च करके ऑडिटोरियम (Auditirium) का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण कार्य शुरू करने के दौरान भूमि पूजन राजमहल विधायक श्री अनन्त कुमार ओझा ने किया था। साहिबगंज में बन रहे इस ऑडिटोरियम में एक साथ पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही यह ऑडिटोरियम आधुनिक सुविधा युक्त होगा।

साहिबगंज: झारखंड के राजमहल क्षेत्र के विधायक श्री अनन्त कुमार ओझा ने शनिवार (१६ मार्च) को साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के जस्ट सामने हरीपुर में दो करोड़ दस लाख (2,10,000,00 रु.) रूपये की लागत से बनने वाली ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया हैं।

जानकारी के अनुसार इस ऑडिटोरियम के बनने के बाद इसमें एक साथ 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ऑडिटोरियम में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। इस ऑडिटोरियम का निर्माण राजमहल विधायक श्री अनन्त कुमार ओझा के अनुशंसा पर डीएमएफटी (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से हो रहा हैं। इसका निर्माण कार्य विशेष प्रमंडल विभाग के अधिकारी की निगरानी में होगा।

ऑडिटोरियम के निर्माण से खुश है क्षेत्र के लोग - विधायक अनन्त ओझा

राजमहल विधायक अनन्त कुमार ओझा ने Subkuz.com के पत्रकार से वार्ता करते हुए बताया कि ऑडिटोरियम निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ रही हैं। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बड़े कार्यक्रमों को लेकर सोचना नहीं होगा। बड़-बड़े शहरों की तरह साहिबगंज में भी ऑडिटोरियम का निर्माण हो जाएगा।

बताया कि किसी भी शैक्षणिक, प्रशासनिक और अन्य किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो पायेगा। जनता के आशीर्वाद के कारण ही यह सब संभव हो पा रहा हैं। आने वाले समय में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के साथ साहेबगंज का आधुनिक विकास होगा। राजमहल विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा हैं।

बताया कि इस अवसर पर जैक के पूर्व अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह, रामानंद कुमार साह, गणेश सिंह तिवारी, सरिता देवी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, दिनेश सिंह पांडे, पंकज कुमार चौधरी, डब्लू ओझा, चेतन कुमार शर्मा, विक्रम सिंह दास, प्रमोद कुमार झा, गौतम शर्मा पंडित, पार्वती देवी, राजीव सिंह चौधरी, राजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment