Jharkhand New Chief Justice: विद्युत रंजन सारंगी बनाया गया झारखंड का नया मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल के समक्ष ली पद की शपथ, कौन हैं विद्युत रंजन सारंगी?

Jharkhand New Chief Justice: विद्युत रंजन सारंगी बनाया गया झारखंड का नया मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल के समक्ष ली पद की शपथ, कौन हैं  विद्युत रंजन सारंगी?
Last Updated: 30 नवंबर -0001

जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ग्रहण कर ली हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो भी शामिल थे।

रांची: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार (5 जुलाई) को झारखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के समक्ष शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो भी शामिल थे। इनके अलावा कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी नियुक्ति का आदेश पढ़कर सुनाया।

28 दिसंबर, 2023 से खाली था पद

जानकारी के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि 28 दिसंबर, 2023 को न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था। बता दे कि उसके बाद केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय क ओर से 3 जुलाई 2024 को न्यायमूर्ति सारंगी को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई थी।

जानिए विद्युत रंजन सारंगी के बारे में...

* विद्युत रंजन सारंगी का जन्म नयागढ़ जिला के एक ब्राह्मण परिवार में 20 जुलाई 1962 को हुआ। उन्होंने कटक मधुसूधन लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई कंप्लीट की थी। एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई समाप्त करने के बाद उन्होंने संबलपुर विश्वविद्यालय से कानून की पढाई में पीएचडी की उपाधि हासिल की थी।

* विद्युत रंजन सारंगी को एक होनहार कानून छात्र के तौर पर पढ़ाई के दौरान कई पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जा चूका हैं। दिसंबर, 1985 को उन्होंने ओडिशा हाई कोर्ट में वकील के तौर पर केश लड़ते हुए अपनी वकालत की जिंदगी शुरू की थी। उसके बाद सारंगी ने सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की थी।

* विद्युत रंजन सारंगी ओडिशा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आजीवन सदस्य में शामिल हैं। इसके अलावा वह सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, क्रिमिनल कोर्ट बार एसोसिएशन और सेंट्रल ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन से भी आजीवन सदस्य के तौर पर जुड़े हुए हैं।

 

Leave a comment