Hathras News: हाथरस भगदड़ मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी, 'Bhole Baba' पर एक्शन होगा या नहीं? आईजी ने दिया बयान

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़,उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 5 जुलाई हिंदी न्यूज़, हाथरस भगदड़ मामले में 'Bhole Baba' पर एक्शन होगा या नहीं

यूपी के नारायण साकार हरि महाराज उर्फ बाबा सूरजपाल के सतसंग में हुई मौतों के बाद बाबा की गिरफ्तारी को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर आईजी शलभ माथुर ने प्रेसवार्ता के दौरान बड़ा बयान दिया।

UP, Hathras Case: यूपी के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में कार्रवाई के तहत अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी के बाद आईजी शलभ माथुरने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान वहां उपस्थित सभी मीडिया ने बाबा पर मुकदमा और गिरफ्तारी को लेकर सवाल किए तो IG ऑफिसर ने इस मामले पर जांच की बात कहकर टाल दिया।

प्रेसवार्ता में आइजी ने कहा कि एडीजे जोन के स्तर से सभी जनपदों पर SOG टीम का गठन किया गया है। जिसके तहत यह टीम अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में काम करेगी।

मीडिया ने भोले बाबा पर किये सवाल

Hathras News: हाथरस भगदड़ मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी, 'Bhole Baba' पर एक्शन होगा या नहीं? आईजी ने दिया बयान

subkuz.com टीम की मौजूदगी में मीडिया ने प्रेसवार्ता में सवाल किया कि, आखिर नारायण साकार हरि महाराज उर्फ भोले बाबा का बैकग्राउंड क्या है? और उन पर अब तक के कितने मुकदमे दर्ज हैं।

इस सवाल पर आईजी ने अपने बयान में बताया कि बाबा पर अभी तक एक मुकदमा दर्ज है। बाकी जानकारी के लिए टीम गठित की गई है। जिसके तहत आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

एसआईटी की टीम करेगी जांच

मीडिया ने आईजी से दूसरा सवाल किया कि जब मानव मिलन सद्भावना समागम समिति के सेवादार की ओर से कार्यक्रम की अनुमति ली गई है। साथ ही बाबा साकार विश्व हरि भी उस समिति से जुड़े हुए हैं तो बाबा पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है?

Hathras News: हाथरस भगदड़ मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी, 'Bhole Baba' पर एक्शन होगा या नहीं? आईजी ने दिया बयान

इस सवाल पर आइजी ने जवाब दिया कि, इस हैड्स ऐसे संबंधित मामले में SIT टीम द्वारा जांच की जा रही है। वहीं, न्यायिक जांच समिति का भी गठन किया गया है। बताया कि जांच में जो भी साबुत मिलेंगे, उसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आईजी ने नहीं दिया जवाब

उन्होंने 80 हजार लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की अनुमति के सवाल पर कहा कि सत्संग में वहां के आयोजक सुरक्षा व्यवस्था खुद ही संभालते हैं। मीडिया ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने कार्यक्रम की अनुमति ली है उस संगठन का मुखिया कौन है? उनके इस सवाल पर आईजी का काेई जवाब नहीं आया।

 

 

Leave a comment