Columbus

Maharashtra Election 2024: नागपुर पहुंचने के बावजूद अचानक अमित शाह ने रद्द की चार सभाएं, जानें क्या है वजह?

🎧 Listen in Audio
0:00

गृह मंत्री अमित शाह आज नागपुर पहुंचे थे, जहां उनके चार बैठकों में शामिल होने का कार्यक्रम था। वह रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे थे और सुबह करीब 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, अचानक इस जनसभा को रद्द कर दिया गया। 

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज (17 नवंबर 2024) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित जनसभाएं और बैठकें अचानक रद्द कर दी गईं। शाह, जो चार महत्वपूर्ण बैठकों के लिए नागपुर पहुंचे थे, गढ़चिरौली, वर्धा, काटोल और सावनेर में अपनी जनसभाएं और कार्यक्रम करने वाले थे। हालांकि, उनके दौरे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और वह नागपुर से रवाना हो गए।

अमित शाह नागपुर के रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे थे और सुबह करीब 11 बजे गढ़चिरौली में जनसभा के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन अंतिम समय पर यह निर्णय लिया गया। जनसभाओं और बैठकों के रद्द होने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया हैं।

यहां होने वाली थे जनसभा 

भारतीय जनता पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार (17 नवंबर 2024) को एक महत्वपूर्ण चुनावी दौरा था, जिसमें वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली, वर्धा और काटोल विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। उनका पहला कार्यक्रम गढ़चिरौली विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे से छत्रपति शिवाजी कॉलेज ग्राउंड पर था, जहां उन्हें लोगों को संबोधित करना था। 

इसके बाद, वह वर्धा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 12:45 बजे जनसभा को संबोधित करने वाले थे। उनका तीसरा कार्यक्रम काटोल विधानसभा क्षेत्र में दोपहर करीब 2:15 बजे था, जहां वह एक और जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले थे।

Leave a comment