Maharashtra Update: महाराष्ट्र हिंगोली में आया भूकंप, दस मिनट में दो बार महसूस किए भूंकप के झटके

Maharashtra Update: महाराष्ट्र हिंगोली में आया भूकंप, दस मिनट में दो बार महसूस किए भूंकप के झटके
Last Updated: 22 मार्च 2024

महाराष्ट्र के हिंगोली में आज गुरुवार को सुबह भूंकप का पहला झटका 06:08 मिनट पर महसूस किया गया। बताया गया कि रिक्टर स्केल पैमाने पर इसकी तीव्रता 4. 5 दर्ज की गई। वहीं, दूसरा झटका सुबह 06:19 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी स्केल पर तीव्रता 3.6 रही।

मुंबई न्यूज़: महाराष्ट्र के हिंगोली में गुरुवार (21 मार्च) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के यह झटके 10 मिनट के अंतराल में दो बार दर्ज किए गए। दूसरी बार आया झटका बेहद तेज बताया गया था और काफी देर तक जमीन में कंपन रहा।

दो बार भूकंप के झटके

भूकंप का पहला झटका हिंगोली में सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। वहीं दूसरा भूकंप का झटका सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर लगा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भी दो बार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप आने के कारण

वैज्ञानिक रूप से पृथ्वी के नीचे विवर्तनिक प्लेटें मौजूद है। धरातल के नीचे तरल पदार्थ के रूप में लावा होता है और इस पर एक दूसरे के विपरीत प्लेट्स तैरती रहती हैं। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं। इनके टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ जाते और अधिक प्रेसर पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। जिस कारण पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकने लगती है तो धरातल पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Leave a comment