मिजोरम की वंडर किड को अमित शाह का तोहफा, गिटार भेंट कर की जमकर तारीफ

🎧 Listen in Audio
0:00

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिजोरम दौरे के दौरान असम राइफल्स की जमीन हस्तांतरण समारोह में भाग लिया और 7 वर्षीय एस्तेर लालदुहावमी हंमटे को ‘वंदे मातरम्’ के भावपूर्ण प्रदर्शन पर गिटार उपहार दिया।

Amit Shah in Mizoram: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। इस यात्रा के तहत वे शनिवार को मिजोरम पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सात वर्षीय प्रतिभाशाली गायिका एस्तेर लालदुहावमी हंमटे को एक गिटार उपहार में दिया और उनके राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ के प्रदर्शन की सराहना की।

सोशल मीडिया पर शाह ने की प्रशंसा

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत के प्रति प्रेम हम सभी को एक करता है। मिजोरम की अद्भुत बच्ची एस्तेर लालदुहावमी हंमटे को ‘वंदे मातरम्’ गाते हुए सुनकर मैं बहुत प्रभावित हुआ। उनके गीत में झलकता भारत माता के प्रति प्रेम अद्भुत अनुभव था।"

कौन हैं एस्तेर लालदुहावमी हंमटे?

मिजोरम की युवा गायिका एस्तेर लालदुहावमी हंमटे वर्ष 2020 में चर्चाओं में आई थीं, जब उनका ‘मां तुझे सलाम’ गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उनकी आवाज और राष्ट्रभक्ति की भावना ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। मिजोरम सरकार से उन्हें कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं और राज्यपाल द्वारा भी विशेष प्रशंसा दी गई है।

असम राइफल्स की भूमि हस्तांतरण समारोह

अमित शाह ने असम राइफल्स की भूमि को मिजोरम सरकार को हस्तांतरित करने के लिए आयोजित भूमि हस्तांतरण समारोह में भाग लिया। उन्होंने असम राइफल्स की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह बल सुरक्षा और भाईचारे के सिद्धांतों के साथ मिजोरम की जनता की सेवा कर रहा है।

गृहमंत्री ने की असम राइफल्स की प्रशंसा

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, "असम राइफल्स ने मिजोरम के लोगों की सेवा में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज इस बल ने अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए अपनी भूमि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा राज्य सरकार को सौंप दिया।"

मिजोरम के पुनर्वास की पुरानी मांग पूरी

गृहमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम राइफल्स मुख्यालय को मध्य आइजोल से ज़ोखावसांग में स्थानांतरित करना मिजोरम के विकास में भारत सरकार की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रशासनिक निर्णय से बढ़कर मिजो लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

मिजोरम के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता

अमित शाह ने कहा कि 30-35 वर्षों से चली आ रही पुनर्वास की यह मांग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी होने जा रही है। यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि मिजो जनता के प्रति भारत सरकार की जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

Leave a comment
 

Latest Columbus News