MP DA Hike: दीवाली से पहले एमपी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगें 50% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी

MP DA Hike: दीवाली से पहले एमपी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगें 50% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी
Last Updated: 5 घंटा पहले

दीवाली के अवसर पर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक नई खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब कर्मचारियों को 46 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। एक अधिकारी ने बताया कि यह नई बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फैसले पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी है।

भोपाल: दीवाली के इस शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को खुशियों का तोहफा मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सोमवार को एक अधिकारी ने जानकारी साझा की।

1 जनवरी 202 से कर्मचारियों को मिलेगा 50% महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। यह खुशखबरी दीवाली और मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आई है।

उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने 14 मार्च 2024 के आदेश में 46% DA को मंजूरी दी थी, जो 1 जुलाई 2023 से प्रभावी है, और अब 1 जनवरी 2024 से सभी कर्मचारियों को 50% DA मिलेगा। बकाया राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा।

46% महंगाई भत्ते की शुरुआत

जुलाई 2023 से मध्य प्रदेश के 7 लाख से अधिक नियमित और निगम-मंडल के कर्मचारियों को 46% महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह दर पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मचारियों के लिए भी लागू की गई है। जुलाई 2023 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर तीन किश्तों में वितरित किया गया।

जबकि पेंशनभोगियों को मार्च 2024 से महंगाई राहत दी गई, लेकिन उन्हें एरियर नहीं दिया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने जनवरी 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी।

सीएम यादव ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

सीएम मोहन यादव ने दिवाली के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और सभी से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों, खासकर गरीबों का ध्यान रखें, ताकि हर किसी के चेहरे पर खुशी हो। उन्होंने कहा, दीपावली के इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एक-दूसरे का ख्याल रखें।

Leave a comment