Odisha: नाच-गाना कर रहे बारातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 16 घायल जिनमे चार की हालत गंभीर

Odisha: नाच-गाना कर रहे बारातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 16 घायल जिनमे चार की हालत गंभीर
Last Updated: 15 मार्च 2024

Odisha: नाच-गाना कर रहे बारातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 16 घायल जिनमे चार की हालत गंभीर 

नाचते हुए जा रही बारात पर मधुमक्खियों ने आंतक (हमला) बोल दिया। इसमें 12 लोगों के घायल हो गए और चार व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है.  घटना ओडिशा के ढेंकानाल जिले के भुशला गांव की है. जानकारी के मुताबिक घायलों को भुवन सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र में एडमिट (भर्ती) किया गया है। घायलों में एक 8 वर्ष का मासूम बच्चा भी हैं।

भुवनेश्वर: विवाह से पहले बाराती गाजे-बाजे के साथ निकासी (शोभायात्रा) निकाल रहे थे। सभी बाराती शादी के जश्न में डूबे हुए थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बारातियों पर हमला कर दिया। इस हादसे में 12 लोग घायल जिनमे 4 की हालत नाजुक है. यह घटना ढेंकानाल जिले के भुशल गांव की है. घायलों को भुवन सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र में एडमिट (भर्ती) कराया गया हैं।

सभी बाराती इधर-उधर भागने लगे

Subkuz.com के पत्रकार को एक बाराती ने बताया कि मंगलवार (१२ मार्च) की रात को तालचेर डेरा इलाके से भुशल गांव की तरफ शादी के लिए एक बारात जा रही थी. उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आकर बारातियों को काटने लगा. मधुमक्खियों के हमले से खुद को बचाने बाराती इधर उधर भागने लगे।

बताया कि मधुमक्खियों ने हमले के दौरान 12 लोगों को डंक मार दिया। मधुमक्खियों के डंसने से 4 व्यक्तियों की हालत ज्यादा खराब हो गई जिसके कारण उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया। अन्य 8 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद वापस भेज दिया गया।

Leave a comment
 

Latest Columbus News