ओडिशा: नवीन सरकार ने मजदुर वर्ग को दिया बड़ा तोहफा, मजदूरी में की वृद्धि, राज्य कर्मचारी के लिए भी किया एलान

ओडिशा: नवीन सरकार ने मजदुर वर्ग को दिया बड़ा तोहफा, मजदूरी में की वृद्धि, राज्य कर्मचारी के लिए भी किया एलान
Last Updated: 15 मार्च 2024

ओडिशा: नवीन सरकार ने मजदुर वर्ग को दिया बड़ा तोहफा, मजदूरी में की वृद्धि, राज्य कर्मचारी के लिए भी किया एलान 

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मेयर-पार्षदों के वेतन में वृद्धि करने के साथ-साथ मजदुर वर्ग को भी उपहार दिया है. नवीन सरकार के इस निर्णय से चार श्रेणियों अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल श्रमिकों को लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में भी इजाफा किया गया हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने सभी मजदूरों की मजदूरी में इजाफा (वृद्धि) किया है। Subkuz.com की जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री नवीन कुमार पटनायक ने घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार के इस निर्णय के बाद अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल श्रमिकों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार करने वाले लाखों कामगारों को मुनाफा होगा। सरकार की इस घोषणा के बाद राज्‍यवासियों के चेहरे चमकने लगे हैं।

मजदूरी में इतना हुआ इजाफा

* अकुशल श्रमिकों की मजदूरी को 352 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये कर दिया।

* अर्ध कुशल श्रमिकों की मजदूरी 392 रुपये से बढ़कर 500 रुपये हुई।

* कुशल श्रमिकों की 442 रुपये में 108 रु. की वृद्धि के साथ 550 रुपये कर दिया।

* उच्च कुशल श्रमिकों की मजदूरी 502 रुपये से बढ़कर 600 रुपये हो गई हैं।

राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि

जानकारी के मुताबिक नवीन सरकार ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए भी खुशी की बात की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनधारकों के महंगाई भत्ता में भी सरकार ने इजाफा किया है. सरकार ने 4% (प्रतिशत) महंगाई भत्ता बढ़ाया है। इसके बाद महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50%  हो गया है. इस एलान के बाद 4.3 लाख सरकारी कर्मचारी एवं 3.6 लाख पेंशन धारक लाभ मिलेगा। सभी सरकारी कर्मचारी एवं पेंशन धारकों ने सीएम का बहुत-बहुत आभार व्यक्त (प्रकट) किया हैं।

Leave a comment