New Governor: पंजाब के नए गर्वनर गुलाब चंद कटारिया, राष्ट्रपति ने राजस्थान-महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति, जानिए राज्यपाल के बारे मे

New Governor: पंजाब के नए गर्वनर गुलाब चंद कटारिया, राष्ट्रपति ने राजस्थान-महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति, जानिए राज्यपाल के बारे मे
Last Updated: 28 जुलाई 2024

पंजाब को नया राज्यपाल मिल गया है। बनवारी लाल पुरोहित की जगह भारतीय जनता पार्टी के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कार्यभार संभाल लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्तियां की हैं।

नई दिल्ली: राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनवारी लाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) का पंजाब के राज्यपाल के तौर पर इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब बनवारी लाल पुरोहित की जगह गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं शनिवार (27 जुलाई) की देर रात पंजाब समेत कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। बता दें अब पंजाब की कमान राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री के हाथों में रहेगी।

पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने फरवरी महीने में इस्तीफा दिया था। पुरोहित का मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के साथ कई मुद्दों को लेकर विवाद होता रहा है। राज्यपाल के साथ विवादों के मुद्दे को पंजाब सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में ले जाने और वहां से फटकार मिलने के बाद पुरोहित काफी नाराज चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने इस्तीफा गृह मंत्री अमित शाह के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंप दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा उस समय स्वीकार नहीं किया गया।

ओम माथुर सिक्किम में नए गर्वनर

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अब असम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल का पदभार दिया गया है। सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी हैं।

संतोष गंगवार को दी झारखंड की जिम्मेदारी

संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बागडे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

इन राज्यों में हुई नए गर्वनर की नियुक्ति

1. हरिभाऊ किशन राव बागडे - राजस्थान के गर्वनर

2. जिष्णु देव वर्मा - तेलंगाना के गर्वनर

3. संतोष कुमार गंगवार - झारखंड के गर्वनर

4. सीपी राधा कृष्णनन - महाराष्ट्र के गर्वनर

5. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य - असम और मणिपुर के गर्वनर का अतिरिक्त प्रभार

6. गुलाब चंद कटारिया - पंजाब के गर्वनर

7. रमन डेका - छत्तीसगढ़ के गर्वनर

8. सीएच विजयशंकर - मेघालय के गर्वनर

9. ओम प्रकाश माथुर - सिक्किम के गर्वनर

10. के. कैलाशनाथन - पुडुचेरी के उपराज्यपाल

 

 

Leave a comment