Nobel Prize 2024: चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला ये सम्मान, की थी ये खास खोज

Nobel Prize 2024: चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला ये सम्मान, की थी ये खास खोज
Last Updated: 5 घंटा पहले

मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार माइक्रो RNA (mRNA) की खोज के लिए दिया गया है, जिसने जीव विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं।

स्टॉकहोम: 2024 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो चुकी है, और मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को मिला है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार माइक्रो RNA (miRNA) की खोज के लिए दिया गया है। इस खोज ने जीन अभिव्यक्ति और विकास की प्रक्रिया को समझने में एक नई दिशा दी है, साथ ही विभिन्न बीमारियों के उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। माइक्रो RNA की खोज ने चिकित्सा विज्ञान में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, जिससे जीनों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और विभिन्न रोगों के इलाज के लिए नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ हैं।

दोनों वैज्ञानिकों ने की थी ये खास खोज

नोबेल प्राइज देने वाली कमेटी ने कहा कि 2024 के मेडिसिन नोबेल पुरस्कार विजेता विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन की माइक्रो RNA (miRNA) टेक्नोलॉजी ने चिकित्सा विज्ञान में क्रांतिकारी बदलाव किए। उनकी खोज ने mRNA (मैसेंजर RNA) तकनीक को विकसित करने में मदद की, जिसका उपयोग कोविड-19 महामारी के दौरान वैक्सीन बनाने में किया गया।

कोरोना महामारी के समय पहली बार mRNA टेक्नोलॉजी पर आधारित वैक्सीन का निर्माण हुआ। फाइजर, बायोएनटेक और मॉडर्ना जैसी प्रमुख दवा कंपनियों ने इस तकनीक का उपयोग करते हुए कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी टीके विकसित किए। mRNA वैक्सीन ने टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज और सुरक्षित बना दिया, जिससे महामारी पर नियंत्रण पाने में दुनिया को मदद मिली।

 

Leave a comment