PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की 8-10 July तक विदेश यात्रा, रूस और आस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे शिखर सम्मलेन में लेंगे हिस्सा

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की 8-10 July तक विदेश यात्रा, रूस और आस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे शिखर सम्मलेन में लेंगे हिस्सा
Last Updated: 30 नवंबर -0001

पीएम मोदी अगले सप्ताह की 8-10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि इसी दौरान वे मॉस्को में होने वाले 22वें शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

PM Modi Russia Visit: देश में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रूस और आस्ट्रिया का पहला दौरा होगा। इस दौरान पीएम मोदी अपनी देश यात्रा के के तहत 8-10 जुलाई तक रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। subkuz.com को मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे और इन दोनों देशों के मध्य बहु-आयामी संबंधों की समीक्षा भी होगी।

41 वर्षों में पहलीआस्ट्रिया यात्रा: PM  

subkuz.com को विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी रूस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद ऑस्ट्रिया जाएंगे, जो बताया गया कि 41 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। इस के साथ पीएम मोदी की करीब पांच साल में यह पहली रूस के लिए यात्रा होगी। इसी बीच उनकी रूस की पिछली यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में शिरकत दी थी।

22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में  शामिल होने के लिए 8-9 जुलाई, 2024 को मास्को में रहेंगे। इसी दौरान दोनों नेता दोनों देशों के बीच होने वाले बहु-आयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। साथ ही पारस्परिक हितों को ध्यान में रखते हुए वहां समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

भारत और रूस के बीच संबंध

बताया है कि भारतीय प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति के बीच हुए वार्षिक शिखर सम्मेलन एक तरह से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र रहा है। इसी दौरान दोनों देशों के मध्य अब तक भारत और रूस में एक-एक करके 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किये जा चुके हैं। ऐसे में 22वें शिखर सम्मलेन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी 8-9 जुलाई को मास्को में रहेंगे।

 

Leave a comment