Punjab: कृषि वैज्ञानिक मंजीत सिंह कंग का हुआ निधन, सीएम मान ने जताया दुःख

Punjab: कृषि वैज्ञानिक मंजीत सिंह कंग का हुआ निधन, सीएम मान ने जताया दुःख
Last Updated: 03 मई 2024

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कृषि वैज्ञानिक मनजीत सिंह कंग का आज निधन हो गया है। दोपहर 12:30 बजे डॉ. कंग को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए पीएयू में शोक सभा रखी गई। वहीं पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।

लुधियाना: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी डॉ. मनजीत सिंह कंग का आज शुक्रवार (3 मई) सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज USA में चल रहा था। उनके निधन से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (Punjab Agricultural University) में शोक की लहर दौड़ गई है। आज दोपहर 12:30 बजे डॉ. कंग को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए PAU में शोक सभा रखी गई है।

सीएम मान ने जताया दुःख

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पूर्व वीसी कंग के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल मिडिया के ''X'' अकाउंट के जरिए उनके निधन पर श्रंद्धाजलि देते हुए लिखा, 'पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के पूर्व कुलपति एवं प्रसिद्ध डॉ. मनजीत सिंह कांग जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। डॉन कांग जी बहुत मधुर स्वभाव और दूरदर्शी सोच के मालिक थे। यह क्षति पर्याप्त नहीं है। परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।''

पूर्व VC किरपाल सिंह ने जताया शोक

वहीं subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के पूर्व VC डॉ. किरपाल सिंह औलख ने डॉ. कंग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'डॉ. कंग एक चोटी के साइंसदान के साथ-साथ एक बहुत अच्छे विचारों के इंसान थे।

कृषि वैज्ञानिक मंजीत सिंह कंग

बता दें कि डॉ. कंग ने साल 1968 में PAU से BSC. एग्रीकल्चर और वर्ष 1968 में PHD. की थी। डॉ. मंजीत सिंह कंग की अगुवाई में यूनिवर्सिटी ने अपने क्षेत्र में काफी प्रगति की है। मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. कंग अमेरिका के इलिनोइस के कार्बोंडेल में रह रहे थे। उनके निधन के बाद पंजाब के कृषि वैज्ञानिक समुदाय में शोक की लहर फैल गई है। इस यूनिवर्सिटी में कांग 30 अप्रैल 2007 से 30 अप्रैल 2011 तक कुलपति पद पर नियुक्त थे। उनका जन्म 3 मार्च 1948 को जिला फतेहगढ़ साहिब में हुआ था।

Leave a comment