Rajasthan: चुनाव से पहले BSP को बड़ा झटका, राजस्थान में BSP फिर शून्य हुई, MLA मनोज न्यांगली और जसवंत सिंह शिवसेना में शामिल

Rajasthan:  चुनाव से पहले BSP को बड़ा झटका, राजस्थान में BSP फिर शून्य हुई, MLA मनोज न्यांगली और जसवंत सिंह शिवसेना में शामिल
Last Updated: 16 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनावों से पहले  राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (BSP) फिर से शून्य हो गई है। प्रदेश में पार्टी के दो विधायकों ने BSP छोड़ शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं।

Lok Sabha Election 2024:  यूपी की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान से बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के दो विधायक आज मंगलवार (16 अप्रैल) को शिवसेना में शामिल हो गए। इसके साथ ही BSP राजस्थान में फिर से शून्य हो गई है।

 BSP के दो विधायक शिवसेना शामिल

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सादुलपुर सीट पर विधायक मनोज न्यांगली (Manoj Nyangali) और धौलपुर के बाड़ी विधायक जसवंत गुर्जर (Jaswant Gurjar) ने आज मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थामा। दोनों विधायकों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद राजस्थान विधानसभा में BSP विधायकों की संख्या शून्य हो गई है।

2023 के विधानसभा चुनावों की रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, नवंबर-दिसंबर, 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने दो सीट जीती थी। जिनमें सदलपुर सीट पर मनोज न्यांगली ने कांग्रेस सीट के कृष्ण पुनिया को 2475 वोटों से मात दी थी। वहीं बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर ने तीन बार रह चुके विधायक और BJP उम्मीदवार गिर्राज मलिंगा को 27,424 मतों से हराया था।

दोनों विधायकों का सियासी इतिहास

बता दें कि,  मनोज न्यांगली पहली बार विधानसभा चुनाव 2013  में बहुजन समाज पार्टी पर चुनाव जीते थे। वहीं साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा पुनिया से हार गए थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में फिर से BSP के टिकट पर जीत हासिल की थी।

दरअसल, जसवंत सिघ की बात करे तो वे 1998 के विधानसभा के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में बाड़ी की सीट पर विधायक बने थे। इसके बाद वह लगातार 4 बार विधानसभा चुनाव हार गए। सूत्रों के अनुसार फिर 20 साल बाद 2023 में उन्होंने BSP की टिकट पर जीत हासिल की थी।

दो बार पाला बदल चुके हैं BSP विधायक

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बहुजन समाज पार्टी (BSP) के MLA दो बार पाला बदल चुके हैं। जिनमें 2008 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में बसपा 6 सीटें जीती थी। उसके बाद 2009 के मई महीने में सभी 6 विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 2018 में भी बसपा से 6 विधायक बने। वहीं सितंबर, 2019 में सभी 6 MLA कांग्रेस में शामिल हो गए थे

Leave a comment