सेना ने चीन बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई:सेना के जवान फिटनेस के लिए क्रिकेट-हॉकी खेल रहे,

सेना ने चीन बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई:सेना के जवान फिटनेस के लिए क्रिकेट-हॉकी खेल रहे,
Last Updated: 09 मई 2023

भारतीय सेना ने चीन बॉर्डर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर निगरानी बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक लद्दाख में तैनात सेना के जवान गलवान घाटी और आस पास के इलाकों में घोड़ों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सामान ढोने के लिए खच्चरों को भी इन इलाकों में ले जाया जा रहा है।

इधर, सेना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें सैनिक गलवान इलाके में क्रिकेट और आइस हॉकी खेल रहे हैं। भारतीय सेना ने इन जगहों के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह वही जगह है, जहां 15-16 जून 2020 की रात में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।

आइस हॉकी खेलते भारतीय जवान, इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है 

 

सेना ने कहा- हम असंभव को संभव बनाते हैं
गलवान घाटी में संघर्ष के बाद से ही दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बेहद ऊंचाई वाले इन क्षेत्रों में तैनात सैनिक टुकड़ियां सर्दियों के दौरान कई गेम्स ऑर्गेनाइज करती हैं। इसे सैनिकों की फिटनेस बरकरार रखने की एक्सरसाइज बताया गया है।

नीचे दी गई तस्वीर भारतीय सेना की लेह स्थित 14वीं कोर ने शेयर की है। उन्होंने लिखा- पटियाला ब्रिगेड त्रिशूल डिवीजन ने पूरे उत्साह और शौर्य के साथ शून्य से नीचे के तापमान और बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। हम असंभव को संभव बनाते हैं।

भारतीय सेना ने क्रिकेट खेलते जवानों की यह फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की है। इसमें कहा गया है कि शून्य तापमान वाले इलाके में खेल जारी है।

 

चीन ने एक्सरसाइज के बहाने सैनिक तैनात किए थे

चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के सीमावर्ती  इलाको में एक्सरसाइज  के बहाने सैनिको को तैनात कर दिया था 

इसके बाद इस इलाके में कई जगहों पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी इस इलाके में चीन के बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर दी थी।

 

हालात इतने खराब हो गए थे कि 4 दशक से ज्यादा वक्त के बाद LAC पर गोलियां चलीं। इसी दौरान 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। वहीं चीन ने काफी समय बाद माना था कि उसके भी 5 जवान मारे गए थे।

Leave a comment