कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, 78 वर्षीय सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया।
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं। संभावना है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती हैं।
सोनिया गांधी को अस्पताल से आज मिल सकती हैं छुट्टी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी परेशानी के चलते गुरुवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी नियमित जांच की गई और उनकी स्थिति स्थिर है। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। फिलहाल, वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। कांग्रेस नेता की सेहत को लेकर पार्टी समर्थक और उनके करीबी लोग लगातार अपडेट ले रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।