Lok Sabha Election 2024 in Telangana and Andhra Pradesh: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इस दिन होंगे चुनाव; आयोग ने की घोषणा

Lok Sabha Election 2024 in Telangana and Andhra Pradesh: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इस दिन होंगे चुनाव; आयोग ने की घोषणा
Last Updated: 22 मार्च 2024

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान भी कर दिया है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों को 7 चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे। मतों की गणना और रिजल्ट 04 जून को जारी होगा।

हैदराबाद: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखे तय कर ली और उनका एलान भी कर दिया है। चुनाव आयोग ने शनिवार (१६ मार्च) को शाम 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Subkuz.com की टीम को बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। पहले चरण में देश की 102 सीटों पर वोटिंग की जाएगी।

बताया कि चुनाव का द्वितीय चरण 26 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमे 89 सीटों पर मतदान होंगे। तृतीय चरण में 7 मई को 97 सीटों पर, चतुर्थ चरण 13 मई को 96 सीटों पर, पंचम चरण 20 मई को 49 सीटों पर, छठा चरण 25 मई को 57 सीटों पर, सप्तम या आखिरी चरण में 1 जून को 57 सीटों पर मतदान किए जाएंगे। वोटों की गणना और चुनाव के नतीजे 04 जून को जारी किए जाएंगे।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनाव

चुनाव आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 13 मई को चतुर्थ चरण में चुनाव होगा। तेलंगाना में लोकसभा की 17 और आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं।

तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीट

1. आदिलाबाद    2. पेद्दापल्ले    3. करीमनगर    4. निजामाबाद

5. जहीराबाद      6. मेडक        7. मल्काजगिरि लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

8. सिकंदराबाद   9. हैदराबाद   10. चेवेल्ला       11. महबूबनगर

12. नगरकुरनूल  13. नलगोंडा  14. भोंगीर        15. वारंगल

16. महबुबाबाद  17. खम्मम

आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीट

1. अरकू            2. श्रीकाकुलम    3. विजयनगरम     4. विशाखापत्तनम

5. अनकापल्ली   6. काकीनाडा     7. अमलापुरम       8. राजमुंदरी

9. नरसापुरम     10. एलुरु            11. मछलीपट्टनम   12. विजयवाड़ा

13. गुंटूर           14. नरसरावपेट  15. बापतला          16.  ओंगोल

17. नांदयाल      18. कुरनूल        19. अनंतपुर          20. हिन्दुपुर

21. कडपा         22. नेल्लोर         23. तिरुपति          24. राजमपेट

25. चित्तूर

 

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News