फ़ाली एस. नरीमन : सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील फ़ाली एस. नरीमन का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

फ़ाली एस. नरीमन : सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील फ़ाली एस. नरीमन का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस
Last Updated: 22 फरवरी 2024

फ़ाली एस. नरीमन : सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील फ़ाली एस. नरीमन का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस 

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फ़ाली एस. नरीमन (Fali S. Nariman) पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित देश के पूर्व ASG (Additional Solicitor General) का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर जाने-माने कई दिग्गज वकीलों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, 21 फरवरी: भारत के पूर्व ASG और सुप्रीम कोर्ट के अनुभवी वरिष्ठ वकील फ़ाली एस. नरीमन (Fali Sam Nariman) का 95 वर्ष की उम्र में बुधवार (21 फरवरी) को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने निवास पर आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, बेहतरीन वकील के रूप में जाने -माने फ़ाली नरीमन कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी (Senior Advocate Abhishek Manu Singhvi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा है- एक युग का अंत हुआ है। दिग्गज फ़ाली साम नरीमन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वे क़ानूनी तौर पर हमारे दिलों में हमेशा बसे रहेंगे। 

फ़ाली एस. नरीमन : Fali Sam Nariman

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, फ़ाली एस नरीमन सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील थे। नरीमन को वकील के तौर पर 70 वर्ष से अधिक अनुभव रहा। उनकी पहचान बेहतर वकील के तौर पर की जाती है। नवम्बर 1950 में बॉम्बे हाई कोर्ट से वकील की पोस्ट पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 1961 में उन्हें वरिष्ठ वकील का दर्जा दिया गया था। वकालत के 22 वर्षों के अभ्यास के पश्चात उन्हें 1971 में भारत के सुप्रीम कोर्ट में एक वरिष्ठ वकील के रूप में नियुक्त किया गया। नरीमन मई 1972 से भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) भी रहे। जून 1975 में उन्होंने इंदिरा गाँधी के समय आपातकाल घोषणा पर उस पद से इस्तीफा दे दिया था। 1999-2005 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहें हैं।

फ़ाली एस.नरीमन (Fali S. Nariman) को जनवरी 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वहीं 2007 में उन्हें पद्म भूषण दिया गया। वरिष्ठ वकील के साथ वे 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया (The Bar Association of India) के अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका कद काफी ऊंचा रहा। नरीमन 1989 से 2005 तक इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायालय  के उपाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 1995 से 1997 तक जेनेवा के कानूनविदों के अंतरराष्ट्रीय आयोग की एग्जीक्यूटिव कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

सीनियर वकील सिंघवी ने दी श्रद्धांजलि

फ़ाली नरीमन (Fali Sam Nariman) के निधन पर वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Senior Advocate Abhishek Manu Singhvi) ने उनको श्रद्धांजलि दी और कहा,'यह एक युग का अंत है। एक दिग्गज वकील जो हमेशा कानून और सार्वजनिक तौर पर लोगों के दिलों - दिमाग पर छाये रहेंगे। वे हमेशा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। वह इतिहास के रहस्य खोज निकालते थे और उनको पेश करने का तरीका बहुत बेहतरीन था'

 

 

Leave a comment