PAK में लश्कर के टॉप आतंकी अबु कताल का अंत, रियासी हमले का था मास्टरमाइंड

🎧 Listen in Audio
0:00

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल का खात्मा हुआ। रियासी हमले का मास्टरमाइंड था, NIA ने वांटेड घोषित किया था। हाफिज सईद का करीबी माना जाता था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल एक और आतंकी का सफाया कर दिया गया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबु कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी हत्या शनिवार रात 8 बजे की गई। भारतीय एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं, क्योंकि वह कई बड़े हमलों में शामिल था। अबु कताल, लश्कर सरगना हाफिज सईद का करीबी था और आतंकी साजिशों का मास्टरमाइंड माना जाता था।

भारत में कई आतंकी हमलों में था शामिल

अबु कताल न केवल पाकिस्तान में सक्रिय था, बल्कि उसने भारत में भी कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर में हुए हमलों में उसकी अहम भूमिका रही थी। वह 9 जून को हुए रियासी हमले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता था, जिसमें शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को आतंकियों ने निशाना बनाया था। इसके अलावा, वह 2023 के राजौरी हमले में भी शामिल था, जहां निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया था।

पाकिस्तान में हो रही आतंकियों की रहस्यमयी हत्याएं

हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकियों की रहस्यमयी हत्याएं हो रही हैं। कुछ दिनों पहले ही लश्कर के टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम की हत्या कर दी गई थी। वहीं, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल बशीर अहमद की भी संदेहास्पद तरीके से मौत हो गई थी। अब अबु कताल के मारे जाने के बाद यह साफ हो गया है कि भारत के दुश्मन अब पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं हैं।

कौन था अबु कताल?

अबु कताल लश्कर-ए-तैयबा का एक कुख्यात आतंकी था, जिसे भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वांटेड घोषित कर रखा था। वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था और पाकिस्तान में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित करता था। हाफिज सईद के निर्देश पर उसने कई हमलों की योजना बनाई और उन्हें अंजाम दिया।

Leave a comment