Delhi: राष्ट्रपति भवन का बयान, द्रोपती मुर्मू ने की राजस्थान और झारखंड समेत 9 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति, देखें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी

Delhi: राष्ट्रपति भवन का बयान, द्रोपती मुर्मू ने की राजस्थान और झारखंड समेत 9 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति, देखें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी
Last Updated: 28 जुलाई 2024

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने शनिवार देर रात राजस्थान झारखंड समेत 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। जिसमें संतोष गंगवार झारखंड के एलजी नियुक्त किए गए हैं और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल नियुक्त होंगे।

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार यानि 27 जुलाई को एक बयान जारी किया, जिसमें 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की है, जिसमें एक नए लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 6 नए गवर्नर के नामों की घोषणा की है। इसमें भाजपा के कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं वहीं, तीन राज्यपालों को बदल कर उनको दूसरे राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

नए राज्यपालों की लिस्ट:-

1. संतोष गंगवार - नियुक्ति: झारखंड के राज्यपाल

 राष्ट्रपति मुर्मू ने हाल ही में की घोषणा में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।, जो इससे पहले आठ बार संसद रह चुके हैं।

2. सीपी राधाकृष्णन - नियुक्ति: महाराष्ट्र के राज्यपाल

वहीं, राज्यपालों की लिस्ट में शामिल सीपी राधाकृष्णन, जो पहले झारखंड के राज्यपाल थे, अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

3. रमन डेका - नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

असम से आने वाले बीजेपी के पुराने नेता रमनडेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

4. गुलाब चंद कटारिया - नियुक्ति: पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक

इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया, जो असम के राज्यपाल थे, अब पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

5. हरिभाऊ बागड़े - नियुक्ति: राजस्थान के राज्यपाल

राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने बयान में जारी की राज्यों के नए राज्यपालों की लिस्ट में हरिभाऊ बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

6. जिष्णु देव वर्मा - नियुक्ति: तेलंगाना के राज्यपाल बनाए गए जिष्णुदेव वर्मा त्रिपुरा की बीजेपी सरकार में विप्लव देव के मुख्यमंत्री काल में उप मुख्यमंत्री रहे।

7. सी एच विजयशंकर - मेघालय के राज्यपाल बने सी एच विजयशंकर कर्नाटक में बीजेपी के खास नेता के रूप में माने जाते हैं। इसके अलावा ये मैसूर से राजनीति में हिस्सा लेते रहते हैं और वहां से दो बार सांसद भी निर्वाचित हुए।

8. के कैलाशनाथन - के कैलाशनाथन को पुदुच्चेरी का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वो गुजरात कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं। के कैलाशनाथन को प्रधानमंत्री मोदी के सबसे विश्वासपात्र अधिकारी के तौर पर जाना जाता हैं।

9. लक्ष्मण आचार्य - बता दें कि नए राज्यापालों की लिस्ट में यूपी के बनारस से आने वाले लक्ष्मण आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले उनको सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया था।

 

 

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News