उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। बीते 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई है, और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया हैं।
मौसम: उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। बीते 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई है, और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे उत्तर-पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। 5 मार्च तक देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई हैं।
कौन-कौन से राज्य हैं अलर्ट पर?
मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश हो सकती है। साथ ही, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी एक मार्च तक आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। केरल, माहे, लक्षद्वीप में भी 28 फरवरी से 2 मार्च तक बारिश हो सकती हैं।
2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में 2 से 4 मार्च के बीच बारिश होगी, जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 मार्च को हल्की बारिश हो सकती हैं।
क्या कहता है मौसम विभाग?
IMD ने बताया कि 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज़ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। समुद्री इलाकों में तेज़ हवाओं को देखते हुए मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, मन्नार की खाड़ी और लक्षद्वीप क्षेत्र में 35 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं।
बीते 24 घंटे में बारिश का हाल
पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश दर्ज की गई। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी हल्की बारिश हुई। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं और ठंड में हल्की वृद्धि हो सकती हैं।
2 मार्च से 5 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बदला रहेगा।