IND vs NZ Test Match: न्यूजीलैंड ने रोका टीम इंडिया का विजयी रथ, 12 साल के बाद घर में हारी सीरीज, रोहित की सेना ने किया शर्मसार

IND vs NZ Test Match: न्यूजीलैंड ने रोका टीम इंडिया का विजयी रथ, 12 साल के बाद घर में हारी सीरीज, रोहित की सेना ने किया शर्मसार
Last Updated: 1 दिन पहले

पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका है। यह भारत की घरेलू धरती पर 12 वर्षों में पहली हार हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 113 रनों से हराकर एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, जो भारत में उनकी पहली टेस्ट सीरीज जीत है। इससे पहले, भारत को अपने घर में 12 साल बाद टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड से पहले इंग्लैंड ने 2012 में भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया था और तब से भारतीय टीम ने अपने घर में लगातार 18 सीरीज जीती थीं। इस बार न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के विजयी रथ को रोक दिया हैं।

भारतीय टीम नहीं भुना पाई मौका

भारत के पास पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को जीतने का पर्याप्त समय था, लेकिन इसके बावजूद वे 359 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए और 113 रनों से हार गए। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए, जिससे भारतीय टीम को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला। तीसरे दिन, शनिवार को, भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बाकी पांच विकेट पहले सेशन में ही गिरा दिए। इस दौरान, भारतीय बल्लेबाजों की स्थिति पहले अच्छी थी, खासकर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी के कारण। हालांकि, 96 के कुल स्कोर पर गिल (23) को मिचेल सैंटनर ने आउट कर दिया, जिसके बाद टीम को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। यशस्वी ने तूफानी अंदाज में रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिशें अंततः पर्याप्त साबित नहीं हुईं।

रोहित की सेना का खराब प्रदर्शन

भारत को पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी पारी में 359 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वे इसे हासिल नहीं कर पाए और 113 रनों से हार गए। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (8) का विकेट जल्दी गंवाया, जो मिचेल सेंटनर की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने मिलकर अच्छी साझेदारी की और स्कोर को 100 के करीब पहुंचाया।

यशस्वी जायसवाल ने 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में घरेलू मैदान पर 1000 रन भी पूरे किए। हालांकि, वह शतक बनाने में असफल रहे और सेंटनर की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत बिना खाता खोले रन आउट हो गए, जिससे भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया।

विराट कोहली से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी केवल 17 रन बनाकर सेंटनर की गेंद पर स्टंप के आगे कैच हो गए। इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज सफल नहीं हो सका। सरफराज खान 9 और वाशिंगटन सुंदर 21 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम विकेट के रूप में रविंद्र जडेजा (42) का विकेट गिरा, और इस तरह भारत की पारी 245 रनों पर सिमट गई। इस मैच में मिचेल सेंटनर ने 6 विकेट झटके, जबकि एजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स ने क्रमशः 2 और 1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रनों पर सिमटी

भारत ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को तीसरे दिन 255 रनों पर समेट दिया। पहली पारी में भारत ने 156 रन बनाए थे, जबकि न्यूजीलैंड ने 259 रन का स्कोर खड़ा किया। इस प्रकार, न्यूजीलैंड को 103 रनों की बढ़त मिली, जिससे भारत को 359 रनों का लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में टॉम ब्लंडेल ने 41 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन बनाए। इस पारी में भारतीय स्पिनरों ने अपना जलवा दिखाया। वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए, जिससे उनकी मैच में कुल 11 विकेट हो गए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के किसी भी स्पिनर द्वारा चौथा सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन है। रविंद्र जडेजा ने 3 और रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए।

 

Leave a comment