खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कोयंबटूर में होगा, झुंझुनूं के उम्मेद सिंह शेखावत होंगे मुख्य कोच

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कोयंबटूर में होगा, झुंझुनूं के उम्मेद सिंह शेखावत होंगे मुख्य कोच
subkuz.com
Last Updated: 04 फरवरी 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कोयंबटूर में होगा, झुंझुनूं के उम्मेद सिंह शेखावत होंगे मुख्य कोच

तमिलनाडु के कोयंबटूर में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में आयोजित होने वाले 'थांग ता' खेल में शेखावाटी क्षेत्र से झुंझुनू जिले के उम्मेद सिंह शेखावत मुख्य कोच के रूप में नजर आएंगे। यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उम्मेद सिंह शेखावत को थांग ता खेल के बालक वर्ग का मुख्य कोच नियुक्त किया है उम्मेद सिंह झुंझुनू के बगड़ क्षेत्र के लांबा गांव के निवासी है।

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के कोयंबटूर में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक किया जाएगा। उम्मेद सिंह शेखावत ने नवम्बर 2023 में गोवा में आयोजित 37 जी नेशनल गेम्स में कोच की भूमिका निभाई थी।

उम्मेद सिंह ने 'थांग ता' खेल को दिया बढ़ावा

Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के अनुसार 'थांग ता' खेल एक प्राचीन खेल है।  जिसकी शुरुआत 400 साल पहले मणिपुर के राजा-महाराजाओं द्वारा की गई थी। थांग ता एक मार्शल आर्ट  है, जिसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया गया। थांग ता खेल को सन 1993 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और सन 2011 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप का हिस्सा बनाया गया।

subkuz.com को ग्रामीणों ने बताया कि राजस्थान में 'थांग ता' खेल को बढ़ावा देने में उम्मेद सिंह ने कड़ी मेहनत की है। बताया कि उम्मेद सिंह शेखावत को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किये जाने पर मुकेश सिंह शेखावत, उत्तम सिंह, शिवम शेखावत, आकाश सिंह राठौड़, भरत सिंह शेखावत, यशवर्धन सिंह, सवाई सिंह, ओम सिंह, आसिफ अली सहित गांव के अन्य लोगो ने बधाई देते हुए के उम्मेद सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया। पिता मुकेश सिंह और माता सुमन कंवर ने सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment