Paris Paralympics 2024 Day 7: शूटिंग में भारत को मिल सकता है पदक, हरविंदर सिंह पर रहेंगी सबकी नजरें; देखिए भारत का आज का शेड्यूल

Paris Paralympics 2024 Day 7: शूटिंग में भारत को मिल सकता है पदक, हरविंदर सिंह पर रहेंगी सबकी नजरें; देखिए भारत का आज का शेड्यूल
Last Updated: 04 सितंबर 2024

भारत ने 2024 पैरालिंपिक खेलों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें 20 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। आज का दिन भारतीय दल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कई मेडल इवेंट्स होने वाले हैं, जिनमें भारत को और अधिक पदकों की उम्मीद हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस पैरालंपिक 2024 में छठा दिन भारत के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण रहा। भारतीय पैरा एथलीट्स ने छठे दिन कुल 5 मेडल जीतकर देश की मेडल तालिका को 20 तक पहुंचा दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, भारत ने पैरालंपिक इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो पहले टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 19 पदक जीतकर बनाया गया था।

सातवें दिन भी भारत को और पदक जीतने की उम्मीदें हैं। आज भारतीय एथलीट्स कई महत्वपूर्ण इवेंट्स में हिस्सा लेंगे, जिनमें शूटिंग, शॉटपुट, पावरलिफ्टिंग, और आर्चरी शामिल हैं। खास तौर पर आर्चरी में हरविंदर सिंह से देश को एक और पदक की उम्मीद है। इस सफलता से भारतीय दल का मनोबल और भी ऊंचा हुआ और देशवासियों की उम्मीदें भी इन खेलों में नई ऊंचाइयों पर हैं।

भारत के आज के मुकाबले

1. पैरा साइकलिंग रोड

* अरशद शेक, पुरुषों की सी2 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल (मेडल राउंड) - समय सुबह 11.57 बजे

* ज्योति गाडेरिया, महिला C2 व्यक्तिगत टाइम ट्रायल मुकाबला - समय दोपहर 12:32 बजे

2. निशानेबाजी

* निहाल सिंह-रुद्रांश खंडेलवाल,मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 (क्वालीफिकेशन) मुकाबला - समय दोपहर 1:00 बजे

3. पैरा एथलेटिक्स

* मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव, पुरुषों की गोला फेंक एफ46 (मेडल राउंड) - समय दोपहर 1.35 बजे

* अमीषा रावत, महिला गोला फेंक एफ46 (मेडल राउंड) मुकाबला - समय दोपहर 3.17 बजे

* धर्मबीर, प्रणव सूरमा और अमित कुमार सरोहा, पुरुष क्लब थ्रो एफ51 (मेडल राउंड) मुकाबला - समय रात 10.50 बजे

* सिमरन, महिला 100 मीटर टी12 (हीट) मुकाबला - समय रात 11.03 बजे

4. टेबल टेनिस

* भाविना पटेल बनाम झोउ यिंग (चीन), महिला एकल वर्ग चार (क्वार्टर फाइनल) मुकाबला - समय दोपहर 2.15 बजे

5. पावरलिफ्टिंग

* परमजीत कुमार, पुरुष 49 किग्रा (मेडल राउंड) मुकाबला - समय दोपहर 3.30 बजे

* सकीना खातून, महिला 45 किग्रा (मेडल राउंड) मुकाबला - समय रात 8.30 बजे

6. तीरंदाजी

* हरविंदर सिंह बनाम सेंग लुंग-हुई (ताइवान), पुरुष रिकर्व (प्री-क्वार्टर फाइनल) मुकाबला - समय शाम 5.49 बजे

 

 

Leave a comment